Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संसद भवन के लिए रवाना हुईं द्रौपदी मुर्मू, सीएम योगी भी पहुंचे

Draupadi Murmu, yogi

Draupadi Murmu, yogi

नई दिल्ली। NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) आज शुक्रवार को राष्ट्रपति पद (Presidential Election) के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वह कुछ देर पहले ओड़िशा भवन से संसद के लिए रवाना भी हो गई हैं। इससे पहले द्रौपदी मुर्मू कल गुरुवार को अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली पहुंचीं और शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) भी नामांकन से पहले संसद भवन पहुंच गए हैं।

झारखंड की राज्यपाल रहीं 64 वर्षीय मुर्मू आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल करने वाली हैं।

Presidential Election: NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी नामांकन, पीएम मोदी बनेंगे प्रस्तावक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार मुर्मू के नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक होंगे। जबकि पार्टी अध्यक्ष नड्डा सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता भी प्रस्तावकों में शामिल रहेंगे। यही नहीं केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

Exit mobile version