Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दिल्ली पहुंची NDA की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू, कल दाखिल करेंगी नामांकन

Draupadi Murmu

Draupadi Murmu

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) यानी एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) गुरुवार को दिल्ली पहुंच गई हैं। वह कल यानी 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी (BJP) नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) से मुलाकात की है। इससे कुछ देर पहले उन्होंने उनका साथ देने की अपील करते हुए कहा था कि वह 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगेंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है।

सूत्रों ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर उनके नामांकन पत्र तैयार किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा उनके प्रस्तावकों में शामिल होंगे।

ISRO का GSAT-24 हुआ लॉंच, TATA को होगा सबसे बड़ा फायदा

बीजेडी ने मुर्मू के नामांकन का समर्थन किया है। मुर्मू के पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। यहां पहुंचने के बाद मुर्मू का हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। वह यहां ओडिशा भवन में ठहरी हैं। उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की भी संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू (Draupadi Murmu ) ने कहा था, ” मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी।” अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी।

Exit mobile version