• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में DRDO के IR डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की होगी स्थापना

Writer D by Writer D
22/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
DRDO

Cabinet

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में सरोजनीनगर तहसील के भटगांव में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) से संबद्ध आईआर डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की स्थापना होगी। इस परियोजना के लिए डीआरडीओ से संबद्ध यंत्र अनुसंधान एवं विकास संस्थान (आईआरडीई) को एक रुपए वार्षिक लीज रेंट पर 10 हेक्टेयर भूमि दी जाएगी। मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई।

इस केंद्र की स्थापना पर 2000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और यह DRDO की मदद से स्थापित होगा। यहाँ सेमीकंडक्टर आईआर डिटेक्टरों का निर्माण किया जाएगा जिससे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर डीआरडीओ ने आइआर डिटेक्टरों के विकास व निर्माण के लिए स्वदेशी फैब लाइन की नई परियोजना के तहत प्रयोगशाला की स्थापना के लिए राज्य सरकार से भूमि की मांग की थी।

इस प्रयोगशाला में सेमीकंडक्टर आइआर डिटेक्टरों का निर्माण किया जाएगा। ब्रह्मोस मिसाइल सहित कई रक्षा उपकरणों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वर्तमान में भारत विदेश से आइआर ड़िटेक्टरों की 5,000 से अधिक यूनिट आयात करता है।

आइआर डिटेक्शन टेक्नालाजी केंद्र की स्थापना के बाद आइआर ड़िटेक्टरों की 1,000 यूनिट का निर्माण प्रतिवर्ष किया जाएगा। भविष्य में इसका विस्तार कर 10,000 यूनिट का निर्माण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

आइआर डिटेक्शन टेक्नालाजी केंद्र में थर्मल इमेजिंग सिस्टम और मल्टीसेंसर सर्विलांस सिस्टम को भी रक्षा उपकरण के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी स्थापना से 150 इंजीनियरों व 500 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

यंत्र अनुसंधान एवं विकास संस्थान (आई आर डी ई) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की एक प्रयोगशाला है जो आई आर डिटेक्शन टेक्नोलॉजी (IR detection technology) पर काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य उन्नत नाइट विजन डिवाइस, थर्मल इमेजर्स, और लेजर आधारित उपकरणों को डिजाइन और विकसित करना है।

रक्षा क्षेत्र में योगदान:

यह केंद्र, ब्रह्मोस मिसाइल सहित कई रक्षा उपकरणों के लिए आई आर डिटेक्टरों का उत्पादन करेगा, जिससे आयात पर निर्भरता कम होगी।

Tags: DRDO
Previous Post

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की नदियों को मिल रहा पुनर्जीवन, लौट रही हरियाली

Next Post

सावन में घर में स्थापित कर रहे है शिवलिंग, तो पहले जान लें ये नियम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

17/03/2026
Anand Bardhan
Categorized

मुख्य सचिव ने कैंचीधाम व भवाली-रातिघाट बाईपास का किया निरीक्षण, जून से पहले संचालन के निर्देश

17/03/2026
Murder
उत्तर प्रदेश

भाजपा नेता की दिनदहाड़े निर्मम हत्या, हत्यारे ने मौत तक किया इंतजार

17/03/2026
Nitish Kumar
Main Slider

राज्यसभा में नीतीश कुमार का कदम, संजय झा ने सौंपा प्रमाण पत्र

17/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

17/03/2026
Next Post
Shivling

सावन में घर में स्थापित कर रहे है शिवलिंग, तो पहले जान लें ये नियम

यह भी पढ़ें

Kangana Ranaut

मोदी और मेलोनी के ‘Melody’ वीडियो पर कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

15/06/2024
Sachin Tendulkar

तेंदुलकर को याद आए शेन वार्न, वीडियो शेयर कर कही ये बात

29/03/2022
CM Yogi

सावन मास में बाबा भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए : योगी आदित्यनाथ

22/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version