• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश की नदियों को मिल रहा पुनर्जीवन, लौट रही हरियाली

Writer D by Writer D
22/07/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rivers

Rivers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में भूली-बिसरी नदियों (Rivers) को पुनर्जीवित किया जा रहा है। वर्षों से सूखी, गाद से भरी और अतिक्रमण की शिकार नदियां अब फिर से लबालब बहने लगी हैं। यह परिवर्तन सिर्फ नदियों तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे हरियाली, पर्यावरण और ग्रामीणों की खुशहाली का नया दौर शुरू हुआ है। प्रदेश की 82 नदियों के किनारे अब तक दो करोड़ 14 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। पर्यावरण, स्वच्छता और जल संरक्षण की दिशा में यह ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

नदी (River) किनारे पौधरोपण में जालौन जिला पहले स्थान पर है, जहां 31 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। 24 लाख से अधिक पौधे नदी किनारे रोपकर झांसी जिला दूसरे स्थान, जबकि हमीरपुर नदी किनारे पौधरोपण में तीसरे स्थान पर रहा, जहां 16 लाख से अधिक पौधे रोपे गए। पौधरोपण का यह महा अभियान तीव्र गति से लगातार चल रहा है।

हर जिले में छोटी नदियों (Rivers) का किया जा रहा पुनरुद्धार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के तहत हर जिले में छोटी नदियों का कायाकल्प युद्धस्तर पर किया जा रहा है। यह कार्य राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की सक्रियता से संभव हो पाया है। मनरेगा योजना के तहत नदियों से जुड़े तालाबों की खुदाई भी कराई जा रही है। वन विभाग के सहयोग से जिला गंगा समितियों द्वारा नदियों के दोनों किनारों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है।

जन सहयोग से बदली तस्वीर, प्रशासनिक तत्परता ने दिलाया भरोसा

नदी पुनर्जीवन का यह बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जन सहयोग, राजनीतिक संकल्प और प्रशासनिक तत्परता के सामूहिक समन्वय से संभव हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और जनभावनाओं के अनुरूप योजनाएं अब धरातल पर साकार हो रही हैं।

किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

नदियों के पुनर्जीवन से जहां हरियाली बढ़ी है, वहीं किसानों के खेतों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल भी मिलने लगा है। इससे कृषि उत्पादन में इजाफा हुआ है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार आया है। इसके साथ ही नदियों के पुनरुद्धार से भूजल स्तर भी सुधरा है।

भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव

यह अभियान न केवल नदियों को पुनर्जीवित करने का कार्य है, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य की नींव रखने जैसा है। इस प्रकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नदियों के पुनरुद्धार का यह महाअभियान उत्तर प्रदेश को एक बार फिर ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर कर रहा है। यह पर्यावरणीय जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक पुनरुत्थान की मिसाल बनता जा रहा है।

82 नदियों (Rivers) के किनारे रोपे जा रहे पौधे

गंगा, यमुना, गोमती, सरयू, तमसा, मंदाकिनी, राप्ती, बेतवा, घाघरा समेत छोटी बड़ी कुल 82 नदियों के किनारे पौधरोपण किया जा रहा है। इनमें हर जिले में एक-एक पुनर्जीवित की जा रही ईशन, नून, पीली नदी आदि नदियां भी शामिल हैं।

Tags: Yogi News
Previous Post

गोवंशों की देखभाल में लापरवाही के मामले में सीएम योगी का बड़ा फैसला

Next Post

लखनऊ में DRDO के IR डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की होगी स्थापना

Writer D

Writer D

Related Posts

champat rai
Main Slider

चंपत राय के समर्थन में आया संत समाज, ट्रस्ट से कहा- इस्तीफा स्वीकार न करें

04/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

यूपी में एंट्री के बाद सुस्त पड़ा मानसून, मौसम विभाग ने दी डराने वाली चेतावनी

04/07/2026
Bullet fired from PAC jawan's carbine
उत्तर प्रदेश

काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक चली गोली! पीएसी जवान की कार्बाइन से तीन घायल

04/07/2026
Nitin Naveen reached Lucknow, Yogi welcomed him
उत्तर प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे, योगी ने किया स्वागत

04/07/2026
Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
Next Post
DRDO

लखनऊ में DRDO के IR डिटेक्शन टेक्नोलॉजी केंद्र की होगी स्थापना

यह भी पढ़ें

Terrorists

पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या में शामिल इखलाक सहित टीआरएफ़ के दो आतंकी ढेर

05/02/2022
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

जमीन विवाद के दौरान भाजपा पदाधिकारी के साथ मारपीट, पांच के खिलाफ FIR दर्ज

20/11/2020
CM Dhami

चम्पावत आस्था, संस्कृति और इतिहास से समृद्ध भूमि: धामी

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version