• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब में धुत हैवानों ने महिला के साथ दुष्कर्म के बाद की निर्मम हत्या

Writer D by Writer D
18/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बरेली
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज में खेत से चारा लेने गई महिला की दुष्कर्म के बाद उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव पड़ा मिला, चेहरे और शरीर पर कई जख्म भी पाए गए। महिला के पति की ओर से पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

नवाबगंज इलाके के एक गांव की 50 वर्षीय महिला पड़ोस की ही तीन और महिलाओं के साथ शनिवार सुबह नौ बजे पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। साथ गई महिलाएं तो घास काटकर घर लौट आई लेकिन वह थोड़ी घास और काटने की बात कहकर खेत पर ही रुक गई। दोपहर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसकी तलाश में निकले।

करीब दो बजे डंडिया बीरमनगला गांव में मेघनाथ के गन्ने के खेत में उसका अर्धनग्न शव पड़ा मिला। उसके चेहरे और शरीर पर कई जख्मों के निशान थे। गले में चुनरी का फंदा कसा हुआ था। दोनों चप्पलें पास में ही पड़ी थीं लेकिन सलवार दूर पड़ी हुई थी।

बंगाल में 60 साल की महिला से नाती के सामने रेप… फिर आरोपियों ने जबरन दिया जहर

महिला के चेहरे और सीना समेत शरीर के कई हिस्सों पर नोंचने खसोटने के निशान मिले हैं। घटनास्थल से सौ मीटर की दूरी पर नल के पास शराब के दो गिलास और दो पौव्वा भी मिले हैं, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक से ज्यादा आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

महिला सुबह नौ बजे खेत में गई थी और दोपहर दो बजे उसका शव बरामद हुआ। महिला के पूरे शरीर पर मौजूद नोंचने-खसोटने के निशान आरोपियों की हैवानियत बयां कर रहे हैं। महिला की सलवार शव से दूर पड़ी मिली है, वहीं ऊपर के कपड़े भी फटे मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत थे। महिला ने खुद को बचाने के लिए उसने दरिंदों से काफी संघर्ष भी किया लेकिन उनकी संख्या एक से ज्यादा होने के चलते हार गई।

महिला ने गला रेतकर की दूसरी महिला की हत्या, जानें पूरा मामला

इसके अलावा महिला ने दोनों हाथ में आठ-आठ चूड़ियां पहनी थीं लेकिन उनमें से दो-तीन चूड़ियां ही टूटी मिलीं। इस आधार पर भी कहा जा रहा है कि दरिंदे एक से ज्यादा थे और उन्होंने महिला को काबू में कर लिया, वरना संघर्ष के दौरान सारी चूड़ियां टूट जातीं।

कई घंटे धूप में पड़ा रहा शव छूटने लगी थी शरीर की खाल

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के शरीर की खाल भी धूप के कारण छूटने लगी थी। इसके अलावा थोड़ी सी घास ही कटी हुई रखी थी। इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि खेत में पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस महिला के किसी करीबी को ही संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल कर रही है।

घटना स्थल को देखने से भी लग रहा था कि आरोपियों की संख्या एक से ज्यादा ही रही होगी। खेत में करीब तीन मीटर के दायरे में गन्ने की फसल नष्ट हो गई है। कहा जा रहा है कि महिला ने खुद को बचाने के लिए जमकर संघर्ष किया होगा, तभी इतने खेत की फसल खराब हुई है।

Tags: Bareilly crime newsBareilly newscrime newsup news
Previous Post

पंजाब में कैप्टन की कुर्सी पर अभी भी असमंजस, कांग्रेस विधायकों ने कहा- अमरिंदर से माफी मांगे सिद्धू

Next Post

बेसहारा जानवरों का मसीहा बनीं सेना की रिटायर्ड अधिकारी, PM मोदी ने की तारीफ

Writer D

Writer D

Related Posts

Ajwaini Paneer Kofta
खाना-खजाना

ईद पार्टी को स्पेशल बनाएगी ये डिश, फटाफट नोट करें रेसिपी

10/03/2026
Fried Rice
Main Slider

बासी चीज से बनाएं ये डिश, नाश्ते के लिए है बेस्ट ऑप्शन

10/03/2026
Bed
Main Slider

बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, घिर जाएंगे आर्थिक तंगी से

10/03/2026
Sheetla Ashtami
धर्म

शीतला अष्टमी पर इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व

10/03/2026
Laddu Gopal
Main Slider

घर में विराजे लड्डू गोपाल को इस तरह लगाएं भोग, जानें नियम

10/03/2026
Next Post
pm modi

बेसहारा जानवरों का मसीहा बनीं सेना की रिटायर्ड अधिकारी, PM मोदी ने की तारीफ

यह भी पढ़ें

Tarun Gogoi passed away

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का निधन, PM मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी

23/11/2020
rape

महिला दरोगा से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, खाते से 10 लाख निकाल कर हुआ रफूचक्कर

16/08/2021
uno 25

भारत ने पाकिस्तान को यूएन में दिया करारा जवाब, याद दिलाया एबटाबाद

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version