Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नशे में धुत कार सवार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत

मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में न्यू ईयर की पार्टी में शराब पीने के बाद कार सवार ने सड़क किनारे खड़े 3 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। हादसे में दरोगा की मौत हो गई है। वहीं, दो सिपाही घायल हुए हैं। घटना के बाद कार सवार फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

नववर्ष पर गिरिराजजी धाम में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई। कार ने पुलिस टीम को रौंद दिया। घटना में पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एटा के रहने वाले थे।

गोवर्धन के थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। देर रात पुलिस टीम तिराहे पर खड़ी थी। तभी कस्बा की ओर से एक वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल दरोगा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। सिपाहियों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि कार सवारों की तलाश में पुलिस जुटी है।

इत्र कारोबारी याक़ूब पर कसा IT का शिकंजा, घर पहुंची नोट गिनने की मशीनें

कार से पुलिस टीम को रौंदने की घटना तिराहे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी तिराहे पर गाड़ी के पास खड़े हैं। तभी तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी करीब 20 से 25 मीटर पीछे खिसक गई। एक पुलिसकर्मी भी काफी दूर जाकर गिरा।

Exit mobile version