Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

नमाज के दौरान मस्जिद पर पथराव, लगाए धार्मिक नारे

अलीगढ़। जनपद के ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र में देर रात अराजक तत्वों ने मस्जिद (Mosque) पर पथराव कर दिया। उसके बाद मौके से भाग निकले। पत्थर लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित की तहरीर पर 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उसके बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।

मोहम्मद अफजाल मानिक चौक पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार रात में करीब डेढ़ बजे हंगामा हुआ। शाम की नमाज के बाद कुछ अराजक तत्व वहां आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मस्जिद के अंदर कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे। उन्हें देखते ही मस्जिद पर पथराव कर दिया।

जहांगीर हिंसा: शोभायात्रा पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, पिस्टल भी जब्त

इसके बाद भी जब कोई बाहर नहीं निकला तो आरोपी लोगों के घरों में घुसने लगे। उन्होंने लोगों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। आरोपियों के हाथ में लाठी डंडे और हथियार भी थे। यहां के रहने वाले निसार ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वह जमीन पर गिर गया।

इलाके के लोगों ने बताया कि हमलावर गैर समुदाय के थे। उनका आरोप है कि गाली-गलौज के साथ ही धार्मिक नारे भी लगाए गए। हमलावरों का कहना था कि रोजे-रमजान सब एक साथ करवा देंगे। इसके बाद ही उन्होंने बच्चे और महिलाओं के ऊपर पथराव किया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आरोपी पथराव करके वहां से फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में फोर्स पहुंच गई।

मुस्लिम नेताओं की नाराजगी के बीच अखिलेश यादव ने इफ्तार पार्टी में की शिरकत

कोतवाली इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार ने बताया कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे कि आरोपियों की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि जल्दी ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version