• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेक्शुअल रिलेशन के दौरान पुरुषों की इन गलतियों से पार्टनर हो जाती है नाराज

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Physical Relations

sex

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरुष कृप्या ध्यान दें? सेक्शुअल रिलेशन के दौरान यदि आप खुद की संतुष्टि को ही अहम मानते हैं तो इससे आपकी पार्टनर नाराज हो सकती हैं।

कई बार संबंध बनाने के दौरान पुरुषों को तो संतुष्टि मिल जाती है लेकिन महिला पार्टनर को संतुष्टि (sexual pleasure) नहीं मिल पाती है। इससे महिला को खींझ पैदा हो सकती है। दरअसल, महिला और पुरुष का शरीर अलग-अलग तरह से बना है।

बेशक दोनों को जिंदा रहने के लिए एक ही तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन दोनों के सुख अलग-अलग तरह के होते हैं। और जब बात अंतरंग सुख (sexual pleasure) की हो तो यह बिल्कुल ही अलग होता है। इस स्थिति में महिला अपने पार्टनर से तब ही संतुष्ट हो सकती हैं जब वह उसके साथ पूरी तरह सहज हो।

यौन संबंध बनाते समय अगर महिला अपने पार्टनर के साथ संतुष्ट है तो वह पुरुष के हर अंग को पहचानती हैं। जब दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ लेते हैं तभी सेक्शुअल रिलेशनशिप का सुख अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचता है। इसमें महिला और पुरुष दोनों को सेक्शुअल प्लेजर मिलती है लेकिन अक्सर ऐसा देखा जाता है कि पुरुष अपनी महिला पार्टनर को सही से नहीं समझ नहीं पाते जिससे महिला का सेक्शुअल प्लेजर बर्बाद हो जाता है।

इसमें महिला को बेहद खींझ होती है और रिश्तों की डोर दरकने लगती हैं। इसलिए यदि आप पुरुष हैं और आप भी ऐसी गलतियां करते हैं तो सतर्क हो जाए। यहां पर हम उन गलतियों के बारे में बता रहे हैं जो अक्सर आप करते हैं। यदि इन गलतियों को आप नहीं करेंगे तो आपका रिश्ता हमेशा के लिए कायम रहेगा और दोनों को सेक्शुअल प्लेजर की अनुभूति होगी।

ये चीजें महिला के सेक्शुअल प्लेजर को कर सकती हैं नुकसान

भावनात्मक जुड़ाव

पुरुषों से अलग महिलाएं भावनात्मक जुड़ाव को ज्यादा अहम मानती हैं। जब तक पुरुष के साथ महिला का भावनात्मक जुड़ाव मजबूत न हो जाए तब तक उसे यौन सुख में संतुष्टि नहीं मिल सकती है। भावनात्मक संबंध तभी बेहतर हो सकता है जब दोनों एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताए और एक-दूसरे को समझें। इसलिए यौन सुख के लिए अपनी महिला पार्टनर के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा जरूरी है।

शरीर से संतुष्टि

सिनेमा, उपन्यास और सबसे ज्यादा अश्लील फिल्में अक्सर महिलाओं को एक ऑब्जेक्ट की तरह पेश करती है। इससे महिलाओं में इस भावना को बल मिलता है कि उनका शरीर सही नहीं है। पुरुष भी पोर्नोग्राफी में दिखाए गए ऑब्जेक्ट की छवि को अपनी पार्टनर में देखना चाहता है। ऐसे में महिलाओं का यौन सुख बर्बाद हो जाता है। इस स्थिति में पुरुष को चाहिए कि वह उन्हें उनके शरीर के प्रति सकारात्मक भावना को बढ़ावा दें।

ऑर्गेज्म के लिए समय

ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए महिला और पुरुष का शरीर अलग-अलग तरह से बना है। महिला को ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए पुरुषों की तुलना में ज्यादा समय लगता है। इसलिए यहां भी भावनात्मक जुड़ाव ज्यादा जरूरी है। महिला उस पुरुष के साथ ज्यादा संतुष्ट होती है जिसके साथ ज्यादा भावनात्मक जुड़ाव हो। अक्सर पुरुष को लगता है कि महिला भी ऑर्गेज्म तक आ गई है। यह भावना महिला की यौन संतुष्टि को बर्बाद करती है। महिला खुद को ऑब्जेक्ट समझने लगती है और डिप्रेशन में चली जाती है। इसलिए पुरुषों को महिला की इस प्रक्रिया को समझना चाहिए।

प्रग्नेंसी का डर

जब भी असुरक्षित यौन संबंध बनता है महिला हमेशा इस डर में रहती हैं कि कहीं वह प्रेग्नेंट न हो जाए। इसके अलावा सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज के कारण भी वह डरती रहती हैं। ये भावनाएं महिला के यौन सुख को हासिल नहीं करने देती है। इसलिए यदि आप पुरुष हैं तो महिला की संतुष्टि के लिए कंडोम का जरूर इस्तेमाल करें।

Tags: relationshiptips for sexual relationship
Previous Post

जानें क्यों ज़रूरी है सही ब्रा का पहनना, जानिए इसके फायदे

Next Post

भोजन के बाद वॉक डाइजेशन और डायबिटीज दोनों के लिए जरूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

dahi bada
खाना-खजाना

मेहमानों के लिए बनाएं स्पेशल तरह से बने दही बड़ा, देखें रेसिपी

14/05/2026
Kitchen
धर्म

खाना बनाते समय करें ये एक काम, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी

14/05/2026
hair
फैशन/शैली

डैमेज बालों को रिपेयर करेगी कॉफी, ऐसे करें इस्तेमाल

14/05/2026
Aloe Vera
फैशन/शैली

रात को चेहरे पर लगाएं ये सीरम, सुबह पाएं कमाल का निखार

14/05/2026
Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
Next Post
walk

भोजन के बाद वॉक डाइजेशन और डायबिटीज दोनों के लिए जरूरी

यह भी पढ़ें

Al Qaeda terrorists

संदिग्ध आतंकियों को 13 बैंक अकाउंट से हो रही थी टेरर फंडिंग, ATS को मिला सुराग

26/07/2021
Manoj Bajpayee

मनोज बाजपेयी के नाम से ट्विटर पर है फेक अकाउंट

20/11/2020
jaishankar

विपक्षी दलों को आज अफगानिस्तान की स्थिति और हालात से अवगत करायेगी सरकार

26/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version