• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संदिग्ध आतंकियों को 13 बैंक अकाउंट से हो रही थी टेरर फंडिंग, ATS को मिला सुराग

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, लखनऊ
0
Al Qaeda terrorists

Al Qaeda terrorist

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों से जुड़े नए-नए राज सामने आ रहे हैं। कानपुर शहर के जिन 13 बैंक अकाउंट से टेरर फंडिंग हो रही थी, उनमें नौ ऐसे हैं जिनमें पिछले छह महीने में 32 लाख रुपये का विदेश से लेनदेन भी हुआ।

पहले यह जानकारी मिली थी कि इन अकाउंट में 16 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। सभी खाते सीज कर अब एटीएस की नजर उन छह फरार हवाला कारोबारियों पर है, जिन्होंने आतंकियों की मदद की थी। एटीएस के सूत्र बताते हैं कि शहर की घनी आबादी में जमीनों की भी डिटेल मिली है।

आतंकियों के आर्थिक स्रोतों की जांच कर रही एटीएस को कानपुर में 13 बैंक खातों के बारे में जानकारी मिली है। एटीएस के मुताबिक विधि विज्ञान प्रयोगशाला हैदराबाद से मिनहाज के जले हुए मोबाइल की डिटेल मिली है। इसके माध्यम से जांच आगे बढ़ी तो सामने आया कि नौ खातों से विदेश में भी लेनदेन हुआ है।

मौत से पहले प्रकृति की खूबसूरती दिखा रही थी डॉ. दीपा, पीएम मोदी ने जताया दुख

यह भी जानकारी मिली कि शहर के छह हवाला कारोबारियों के माध्यम से भी इन आतंकियों तक पैसा पहुंचता था। ये सभी हवाला कारोबारी चिह्नित कर लिए गए हैं, लेकिन भनक लगते ही वे भूमिगत हो गए।

ATS लगातार कर रही है पूछताछ

इससे पहले संदिग्ध आतंकी मिन्हाज और मुशीर को उनके मददगार शकील, मुस्तकीम और मुईद के सामने बिठाकर पूछताछ की गई। आपको बताते चलें कि 11 जुलाई को लखनऊ के काकोरी इलाके से मिन्हाज और मंडियाव इलाके से मुशीर को एटीएस ने एक ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया था।

अब जाम में नहीं फसेंगे नोएडावासी, इस दिन से खुल जाएगा सेक्टर-71 का अंडरपास

दोनों के कब्ज़े से प्रेशर कुकर बम, पिस्टल, चाकू, बारूद बरामद हुआ था। कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर एटीएस ने लखनऊ से शकील, मुस्तकीम और मुईद को गिरफ्तार किया था। इन तीनों पर संदिग्ध आतंकियों को असलहा और बारूद सप्लाई करने का आरोप है।

Tags: Al Qaeda terroristsATScrime newskanpur newsLucknow NewsTerror fundingup news
Previous Post

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव केसों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी हुई, रिकवरी रेट घटकर 97% पहुंचा…

Next Post

हैदराबाद में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई तीव्रता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Next Post

हैदराबाद में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई तीव्रता

यह भी पढ़ें

CM Yogi gifted projects worth crores to Saifai

सभ्य समाज को कलंकित करती है मेरा-तेरा की भावना : योगी

06/03/2024
arrested

मध्य प्रदेश के चार तस्कर गिरफ्तार, 50 लाख की हेरोइन बरामद

14/07/2022
Dev Diwali

देव दिवाली कब है, जानें कैसे की जाती है पूजा

09/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version