• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत से पहले प्रकृति की खूबसूरती दिखा रही थी डॉ. दीपा, पीएम मोदी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
dr. deepa sharma

dr. deepa sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में रविवार को दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। लंबे समय से घर में कैद से आजादी पाकर खुशनुमा पल बिताने पहुंचे पर्यटकों के सिर पर मौत बरसी। लैंडस्लाइड में कुल नौ लोगों की मौत हो गई। इन्ही में आयुर्वेद की डॉक्टर दीपा शर्मा भी शामिल थीं, जिन्होंने आधे घंटे पहले ही अपनी तस्वीरें पोस्ट कर लिखा था- ‘लाइफ इज नथिंग विद आउट नेचर।’

दीपा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। वह पहली बार सोलो ट्रिप पर गई थीं। दीपा सोशल मीडिया पर लगातार अपनी यात्रा को लेकर अपडेट कर रहीं थीं, प्रकृति के खूबसूरत नजारों से लोगों को रूबरू करा रहीं थीं, लेकिन दीपा शर्मा या सोशल मीडिया से जुड़े किसी को भी इस बात अंदाजा नहीं था कि ये उनके अंतिम पल होंगे। किन्नौर में हुए लैंडस्लाइड में डॉ. दीपा शर्मा ने अपनी जान गंवा दी।

Standing at the last point of India where civilians are allowed. Beyond this point around 80 kms ahead we have border with Tibet whom china has occupied illegally. pic.twitter.com/lQX6Ma41mG

— Dr.Deepa Sharma (@deepadoc) July 25, 2021

रविवार को जब किन्नौर में लैंडस्लाइड आई, उससे कुछ वक्त पहले ही डॉ. दीपा शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि वह इस वक्त भारत के आखिरी प्वाइंट पर खड़ी हैं, जहां तक आम नागरिकों को जाने की इजाजत है। इसके 80 किलोमीटर आगे तिब्बत है, जिसपर चीन ने कब्जा किया हुआ है।

अब जाम में नहीं फसेंगे नोएडावासी, इस दिन से खुल जाएगा सेक्टर-71 का अंडरपास

सोशल मीडिया पर लोगों ने दीपा शर्मा की इस तस्वीर को जमकर पसंद किया। उनके चेहरे पर इस टूर की खुशी भी झलक रही थी, लेकिन किसी को ये मालूम नहीं था कि यही आखिरी तस्वीर थी। 34 वर्षीय दीपा शर्मा के इस तरह अचानक हुए निधन से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले स्तब्ध हैं।

लैंडस्लाइड में अपनी जान गंवाने के एक दिन पहले उन्होंने अपनी दो फोटो पोस्ट कीं थीं, जिनके कैप्शन में लिखा था,” प्रकृति के बिना जीवन कुछ भी नहीं है।”

पीएम मोदी ने जताया दुख

बता दें कि दीपा शर्मा के ट्वीट के बाद ही खबर आई कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चितकुला से सांगला जा रहे पर्यटकों को ले जा रहे टेम्पो पर एक बड़ा पत्थर गिर गया। नौ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम ने प्रत्येक पीड़ित के परिवार के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की सहायता की घोषणा की है।

Tags: bad weatherbouldersdeath in landslidedeath of touristdeepa sharmadr. deepa sharmahilly areahimachal landslideHimachal Pradeshhindi newsIndia News in HindiKinnaurkinnaur landslidelandslideLatest India News Updatesnews in hindiraintouristखराब मौसमटूरिस्टटूरिस्ट की मौतपहाड़ी इलाकाबारिशलैंडस्लाइडलैंडस्लाइड में मौतहिमाचल प्रदेश
Previous Post

अब जाम में नहीं फसेंगे नोएडावासी, इस दिन से खुल जाएगा सेक्टर-71 का अंडरपास

Next Post

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव केसों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी हुई, रिकवरी रेट घटकर 97% पहुंचा…

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव केसों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी हुई, रिकवरी रेट घटकर 97% पहुंचा...

यह भी पढ़ें

Actor Aamir Khan returns from the shooting of Laal Singh Chaddha

फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग से वापस लौटे अभिनेता आमिर खान

11/06/2021

सत्ता में आए तो उत्तराखण्ड में शुरू करेंगे तीर्थ यात्रा योजना : केजरीवाल

21/11/2021
Suspended

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख के गबन के मामले में मामला दर्ज, बैंक कर्मी निलंबित

18/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version