• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर मार्केट में भूचाल, 1000 अंक नीचे लुढ़का सेंसेक्स

Writer D by Writer D
11/02/2022
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से शेयर बाजार ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की और उसके बाद से लगातार लुढ़कता ही चला गया। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में आईटी सेक्टर, रियल्टी और फाइनेंशियल सेक्टर पर चौतरफा दबाव बना हुआ है, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में 1.6 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 478.88 अंक की कमजोरी के साथ 58,447.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बने निगेटिव सेंटिमेंट्स के बीच घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने चौतरफा बिकवाली कर अपना पैसा निकालना शुरू कर दिया, जिसके कारण सेंसेक्स तेजी से नीचे गिरने लगा।

लगातार दूसरे दिन भी शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 254 अंक लुढ़का

शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में एक-दो बार बाजार को संभालने के लिए घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की ओर से खरीदारी की मामूली कोशिश भी हुई, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि सेंसेक्स संभल नहीं सका और लगातार लुढ़कता ही चला गया। चौतरफा बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 939.13 अंक की कमजोरी के साथ 57,986.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 154.85 अंक की गिरावट के साथ 17,451 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) की ओर से हो रही चौतरफा बिकवाली का असर निफ्टी की गति पर भी पड़ा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक लगातार नीचे गिरता चला गया।

बजट के बाद शेयर बाजार में हाहाकार, औंधे मुंह गिरे सेंसेक्स और निफ्टी

बाजार में जारी जोरदार गिरावट के बीच खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को संभालने की कोशिश भी की, लेकिन ये लिवाल विदेशी निवेशकों की ओर से हो रही बिकवाली के दबाव का सामना नहीं कर सके। बाजार में बिकवाली का दबाव इतना अधिक बना हुआ था कि शेयर बाजार कुछ मिनटों के लिए संभलने के बाद लगातार गिरता चला गया। बाजार में हो रही चौतरफा बिकवाली के कारण निफ्टी भी शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे 280.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,325.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ 1 शेयर नेस्ले में ही खरीदारी के बल पर बढ़त दिख रही थी, जबकि शेष सभी 29 शेयर बिकवाली के दबाव में कमजोर होकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इन शेयरों में टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं, जो शुरुआती कारोबार में 2 प्रतिशत से भी ज्यादा गिर चुके थे। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी लिमिटेड और टीसीएस के शेयरों में भी 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी थी।

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 114 अंक फिसला

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार कमजोरी का रुझान दिखा रहा था। बीएसई का सेंसेक्स 326.89 अंक की कमजोरी यानी 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,599.14 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी भी प्री ओपनिंग सेशन में 42.50 अंक यानी 0.24 प्रतिशत फिसलकर 17,563.30 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 460.06 अंक की मजबूती के साथ 58,926.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 142.05 अंक की बढ़त के साथ 17,605.80 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business NewsniftysensexShare Marketshare market updatestodays share market news
Previous Post

11 फरवरी राशिफल : आज इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Next Post

रिटायरमेंट से एक दिन पहले न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला ने दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

28/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई नरम

27/04/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में रौनक! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी

27/04/2026
Gold-Silver
Business

सोने के दामों में आई गिरावट, चांदी ने भी लगाएं गोता

24/04/2026
Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Next Post
Justice Pushpa Ganediwala

रिटायरमेंट से एक दिन पहले न्यायमूर्ति पुष्पा गनेडीवाला ने दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal Sharma

शिक्षा व्यक्ति और समाज के विकास का मुख्य आधार : मुख्यमंत्री

07/07/2024

कुपवाड़ा में मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

24/07/2024
snacks

शाम के नाश्ते के लिए सेहतमंद के साथ टेस्टी हैं ये स्नैक्स

19/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version