• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए इनका करें सेवन

Writer D by Writer D
22/02/2025
in फैशन/शैली
0
immunity

immunity

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम (Season) बदल रहा है और बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मौसम बदलाव का सीधा असर हमारी आंतरिक सेहत पर पड़ता है, ऐसे में लोग जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं। लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू या एलर्जी की समस्या हो जाती है।

इसलिए सर्दियों के मौसम में बीमार होने से बचने और स्वस्थ रहने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है और ऐसी चीजों का भी सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी भी बढ़ाए और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करे। आइए जानते हैं बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

मौसमी फल और सब्जियां खाएं

बदलते मौसम में मौसमी फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, ताकि शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहे। इस मौसम में पपीता, अनार, अमरूद, शरीफा, सेब आदि फलों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, सब्जियों में पत्तागोभी, पालक, मूली, गाजर, चुकंदर आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

अदरक और शहद का करें सेवन

चूंकि मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी, गले में खराश, गले में दर्द आदि की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना दिन में दो बार अदरक के रस को शहद में मिलाकर उसका सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से बचेंगे ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।

हल्दी वाला दूध पीएं

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे बेहतर उपाय है हल्दी वाले दूध का सेवन। दरअसल, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपको बीमार होने से बचा सकते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना दिन में या रात में सोने से पहले एक बार एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है।

ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं

ड्राई फ्रूट्स और नट्स पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। वैसे तो इनका सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं, लेकिन सर्दियों में ये ज्यादा फायदे देते हैं। आपके लिए बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश आदि चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं, जो बीमारियों को शंरीर से दूर रखने में मदद करते हैं।

Tags: diet tips for changing weatherHealthwhat to eat in winterwinter diet planwinter diet tipswinter season diet planइम्यूनिटी बढ़ाने के उपायबदलते मौसम में क्या खाएंबदलते मौसम में क्या खाना चाहिएसर्दियों में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएंसर्दियों में क्या खाएं
Previous Post

हर मौसम में निखार रहेगा बरकरार, इन बातों का रखें ध्यान

Next Post

पसीने की बदबू से हैं शर्मिंदा, इन टिप्स से खुद को बनाए खुशबूदार

Writer D

Writer D

Related Posts

Pudina Chole
Main Slider

लंच या डिनर में ट्राई करें इस राज्य की रेसिपी, फटाफट करें बनाने की तैयारी

15/11/2025
Chocolate Peda
खाना-खजाना

बच्चों के साथ बड़े भी करेंगे बार-बार डिमांड इस डिश की डिमांड

15/11/2025
Makhana Rabri
खाना-खजाना

मीठे में फटाफट बिना झंझट बनाएं रबड़ी

15/11/2025
Rumali Roti with Veg Kabab
Main Slider

वीकेंड बनेगा स्पेशल, घर पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड

15/11/2025
Radish pickle
खाना-खजाना

खाने का स्वाद बढ़ाएगा मूली का आचार, नोट करें आसान रेसिपी

15/11/2025
Next Post
Summer

पसीने की बदबू से हैं शर्मिंदा, इन टिप्स से खुद को बनाए खुशबूदार

यह भी पढ़ें

माओवादियों की सूची जारी

छत्तीसगढ़ : पुलिस ने जारी किए 405 माओवादियों की सूची, 6.29 करोड़ का इनाम

27/07/2020
Watermelon Pana

तपती गर्मी से राहत दिलाएगा ये जूस, इसका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा

14/05/2025
Glowing Skin

नेचुरल ग्लो के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजे

08/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version