• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंबी पूछताछ के बाद ED ने पूर्व गृहमंत्री को किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/11/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Anil Deshmukh

Anil Deshmukh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लाड्रिंग मामले में करीब 13 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को बीती रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया । ईडी अब देशमुख को मेडिकल जांच के बाद विशेष कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। अनिल देशमुख के वकील इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वे कोर्ट में गिरफ्तारी का विरोध करेंगे।

अनिल देशमुख अपने वकील के साथ सोमवार को दिन में 12 बजे ईडी कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित हुए थे। देशमुख से शुरू में ईडी अधिकारी तासीन सुलतान पूछताछ कर रहे थे। इसके बाद सोमवार की शाम को ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर सत्यव्रत कुमार दिल्ली से मुंबई पहुंचे और पूछताछ के बाद रात एक बजे देशमुख को गिरफ्तार कर लिया गया। रात तीन बजे देशमुख के वकील इंद्रपाल सिंह यह कहते हुए ईडी कार्यालय से बाहर निकले कि ईडी की कार्रवाई का कोर्ट में विरोध करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूली का लक्ष्य देने का आरोप लगाया था। इसके बाद ईडी मामले की मनी लॉड्रिंग एंगल से जांच कर रही थी। ईडी ने अनिल देशमुख के घर एवं कार्यालय पर पांच बार छापा मारा था । साथ ही ईडी ने अनिल देशमुख के दो सहायकों को भी गिरफ्तार किया था,जो इस समय न्यायालयी हिरासत में हैं। ईडी ने अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए पांच बार समन भी जारी किया था । तब देशमुख ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

क्या है पूरा मामला?

वैसे जिस मामले में अनिल देशमुख की गिरफ्तारी हुई है, उसी केस में पूर्व गृह मंत्री की पत्नी और बेटे से भी पूछताछ होनी है। उन्हें भी दो बार पूछताछ के लिए समन भेजा गया है, लेकिन अभी तक वे नहीं पहुंचे हैं।

केस की बात करें तो मार्च में परमबीर सिंह को मुंबई पुलिस के कमिश्नर पद से हटा दिया गया था। उन्हें होमगार्ड का डीजी बना दिया गया था। इसके बाद परमबीर सिंह की एक चिट्ठी सामने आई थी, जो उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखी थी। इस चिट्ठी में उन्होंने दावा किया था कि अनिल देशमुख ने गृहमंत्री रहते हर महीने सचिन वाजे से 100 करोड़ रुपये देने की मांग की थी। इसके साथ ही देशमुख पर ये भी आरोप लगाया गया था कि वो पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर और पोस्टिंग के एवज में पैसा लेते हैं।

देशमुख ने जरूर तमाम आरोपों को झूठ बता दिया था, लेकिन उनके खिलाफ जांच शुरू की गई। पहले इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही थी, लेकिन बाद में जब मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल सामने आया, तो ईडी ने भी जांच शुरू कर दी। अब इडी ने ही देशमुख को गिरफ्तार भी कर लिया है।

वैसे ईडी को अपनी जांच के दौरान ये भी पता चला था कि सचिन वाजे ने कई आर्केस्ट्रा बार से 4.70 करोड़ रुपये वसूले थे। बाद में यहीं रुपये देशमुख को दे दिए गए थे। इसके बाद ईडी की जांच में ये भी सामने आया कि अनिल देशमुख के परिवार द्वारा  Shri Sai Shikshan Sanstha के नाम से एक चैरिटेबल ट्रस्ट चलाया जाता है। उस ट्रस्ट में भी दिल्ली की फर्जी कंपनियों के जरिए 4.18 करोड़ रुपये डाले गए थे। ऐसे में ईडी को एक मनी ट्रेल दिख रहा था और उसी आधार पर देशमुख से 12 घंटे के अंदर कई सवाल किए गए। अब कल देशमुख को कोर्ट के सामने पेश किया जाना है।

Tags: Anil Deshmukhcrime newsMaharashtra Newsmoney laundering caseMumbai NewsNational newspolitical news
Previous Post

सर्दी के मौसम में इस तरह रखें छोटे बच्चों का ख्याल

Next Post

ठंड के मौसम में कई बीमारियों से बचाव करेगी गुड़ की चटनी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami
राजनीति

धामी : कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और ट्रैफिक पर रखें खास फोकस

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
Next Post

ठंड के मौसम में कई बीमारियों से बचाव करेगी गुड़ की चटनी

यह भी पढ़ें

Temple land sold illegally for Rs 6 crore

मंदिर के पूर्व प्रबंधक पर गबन आरोप

19/04/2023
Sketch

इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है देश के मशहूर शिक्षकों का स्केच

28/07/2022
कौशांबी में पत्रकार को बदमाशों ने गोली मारी Kaushambi miscreants shot journalist

कौशांबी में पत्रकार को बदमाशों ने गोली मारी, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

07/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version