Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

वित्तमंत्री के बेटे के यहां ईडी का छापा

ED officer Alok Ranjan committed suicide

ED officer Alok Ranjan committed suicide

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज (बुधवार) सुबह शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी, रामेश्वर व अन्य के यहां दबिश (ED Raids) दी है। ईडी की टीमें झारखंड की राजधानी रांची के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका गोड्डा समेत 32 ठिकानों पर कागजात खंगाल रही हैं। ईडी ने राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और नेक्सजेन के विनय सिंह के यहां भी छापा (ED Raids) मारा है।

राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव के आवास के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। झारखंड के प्रमुख शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी और उनके सहयोगियों के ठिकानों पर सुबह साढ़े आठ बजे से यह कार्रवाई चल रही है।

Chandrayaan-3 आज शाम चंद्रमा पर करेगा सॉफ्ट लैंडिंग, रवि किशन बोले- गर्व की बात है

योगेंद्र तिवारी के रांची के हरमू हाउसिंग के पटेल चौक स्थित आवास, दुमका के गिलानपाड़ा चौक स्थित कार्यालय, टाटा शोरूम चौक पर स्थित तनिष्क शोरूम, खिजुरिया में तिवारी ऑटोमोबाइल, कुम्हार पाड़ा में में सहयोगी पप्पू शर्मा और अनिल सिंह के घरों पर कागजात खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version