• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवराज सिंह, उर्वशी रौतेला,सोनू सूद की करोड़ों की संपत्ति जब्त, इस मामले में ED ने की कार्रवाई

Writer D by Writer D
19/12/2025
in Main Slider, मनोरंजन
0
ED takes major action in the 1xBet App case

ED takes major action in the 1xBet App case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बेटिंग ऐप (1xBet App) केस में बड़ा एक्शन लिया है। कार्रवाई करते हुए कई फिल्मी सितारों और पूर्व क्रिकेटर्स की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। जिन सितारों की संपत्ति जब्त की गई है उनमें एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, एक्टर सोनू सूद, मिमी चक्रवर्ती, पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, रोहिन उथप्पा, अंकुश हजारा और नेहा शर्मा शामिल हैं। लंबे समय से इन सभी का नाम अवैध बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़ रहा है। अब इन सभी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक युवराज सिंह की 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। रोबिन उथप्पा- 8.26 लाख, उर्वशी रौतेला- 2.02 करोड़ (ये संपत्ति इनकी मां के नाम पर थी), सोनू सूद- 1 करोड़, मिमी चक्रवर्ती- 59 लाख, अंकुश हजारा- 47.20 लाख और नेहा शर्मा की 1.26 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है। ईडी की आज की इस कार्रवाई में टोटल 7.93 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

ईडी ने की थी पूछताछ

1x बेटिंग ऐप (1xBet App) मामला लंबे समय से चल रहा है। ऐसे और भी कई बेटिंग ऐप हैं, जिनपर लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। लगातार इस मामले में खबर आ रही थी कि जिन-जिन सितारों पर इन ऐप से जुड़े होने का आरोप है उनसे ईडी पूछताछ कर रही है।

पहले सुरेश रैना, युवराज सिंह और सोनू सूद समेत और भी कई स्टार्स से घंटों तक ईडी ने पूछताछ की थी। वहीं अब बड़ी कार्रवाई करते हुए सितारों की संपत्ति जब्त कर ली की गई है। अभी भी इस मामले की जांच चल रही है। देखना होगा कि आगे इस मामले में और क्या कुछ जानकारी सामने निकलकर आती है।

शिखर धवन और सुरेश रैना पर भी हुआ था एक्शन

इससे पहले भी इसी मामले में ED ने शिखर धवन की 4.55 करोड़ की और सुरेश रैना की 6.64 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। वहीं अब एक बाप फिर से ईडी ने एक्शन लिया है। अब तक ED 1x बेट मामले में 19.07 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इन सभी सितारों पर इस अवैध बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े होने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

ED की जांच में सामने आया कि 1xBet और इसके दूसरे ब्रांड्स जैसे 1xBat और Sporting Lines भारत में बिना किसी अनुमति के ऑनलाइन बेटिंग और जुए का धंधा चला रहे थे। जांच में पता चला कि इन सितारों ने विदेशी कंपनियों से विज्ञापन की डील की थी और सोशल मीडिया के जरिए प्रमोट किया था।

ED की जांच में पता चला है कि 1xBet ने भारत में बेटिंग के लिए हजारों फर्जी या दूसरों के नाम पर बने खाते का इस्तेमाल किया। अब तक 6 हजार से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स की पहचान हुई है। इन खातों में बेटिंग के पैसे जमा करवाए जाते थे, जो आगे विभिन्न पेमेंट गेटवे के ज़रिए कई बार ट्रांसफर किए गए ताकि पैसा ट्रैक न किया जा सके। ED ने देश के चार पेमेंट गेटवे पर छापे मारे और अब तक 60 से ज्यादा बैंक अकाउंट्स फ्रीज किए हैं। इन खातों में करीब 4 करोड़ की रकम को रोक दिया गया है।

Tags: 1xBet App
Previous Post

जनसेवा में कोताही पर ज़ीरो टॉलरेंस: सीएम धामी

Next Post

सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Cushion Covers
Main Slider

फटे कुशन कवर्स का करें रियूज, यहां से ले आइडिया

14/03/2026
Dahi Bread Upma
Main Slider

इस डिश से बनेगा शानदार नाश्ता, एक बार आजमाकर तो देखें

14/03/2026
CM Dhami
Main Slider

गढ़वाल और कुमाऊं में स्थापित होंगे ‘स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन’ : सीएम धामी

13/03/2026
Rajnath Singh
Main Slider

योगी सरकार ने लखनऊ को बनाया वर्ल्डक्लास सिटी: रक्षा मंत्री

13/03/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना : सीएम पुष्कर

13/03/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

Tahir Hussain

जेल जाने पर मुझे पार्टी से निकाला तो मनीष सिसोदिया को क्यों नहीं…, प्रचार शुरू करते ही ताहिर हुसैन का AAP पर वार

29/01/2025
accident

तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्घ को मारी टक्कर, हालत गंभीर, चालक फरार

03/01/2021
EPFO

EPFO का बड़ा फ़ैसला, पेंशन धारक अब कभी दे सकते है जीवन प्रमाण पत्र

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version