• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ED का छापा

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, राजनीति
0
गायत्री प्रजापति Gayatri Prajapati

गायत्री प्रजापति के भतीजे का शव मिला

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यौन शोषण केस में जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ा है। अमेठी के आवास विकास कालोनी में स्थित गायत्री के घर पर करीब आधा दर्जन अधिकारी मौजूद हैं। इलाहाबाद से आई ईडी की टीम घर में गहनता से छानबीन कर रही है।

पिछले हफ्ते ही गायत्री प्रसाद प्रजापति के बेटे अनिल प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया था। अनिल प्रजापति पर जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसको लेकर काफी समय से लखनऊ पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। अनिल प्रजापति कोर्ट में पेशी के दौरान अपने पिता से मिलने आने वाले था। उसे हजरतगंज से ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

कांग्रेस नेता और भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

गौरतलब है कि गायत्री के पूर्व परिचित और उनकी कंपनी में काम करने वाले बृजभवन चौबे ने गोमती नगर विस्तार थाने में पूर्व मंत्री और उनके बेटे समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। लखनऊ पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना गोमती नगर विस्तार के मु0अ0सं0 163/2020 धारा 506/386/388/419/420/467/468/471/120B भारतीय दंड विधान में वांछित चल रहे अभियुक्त अनिल कुमार प्रजापति पुत्र गायत्री प्रसाद प्रजापति निवासी एलजीएल आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद अमेठी को हजरतगंज चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

एफआईआर के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने पिता अभियुक्त गायत्री प्रसाद प्रजापति को छुड़वाने के लिए मुकदमे की पीड़िता सविता पाठक के बयान बदलवाने हेतु उसके हक में अपने तथाकथित पांच कंपनियों के निदेशक बृजभवन चौबे को अलग-अलग तारीखों में संपत्तियों का बैनामा कराया, जिसके भुगतान हेतु दो करोड़ रूपये का चेक दिया गया था, जो कि कभी अस्तित्व में ही नहीं आया।

भारत में दस्तक दे रहा है कोरोना का नया स्ट्रेन, ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले लक्षण

बाद में अभियुक्त अनिल कुमार प्रजापति द्वारा वादी मुकदमा बृजभवन चौबे को गलत तरीके से उन्हें बिना सूचित किये कंपनी से निकाल दिया गया। अभियुक्त अनिल कुमार प्रजापति ने अपने पिता गायत्री प्रसाद प्रजापति को अनुचित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया, जिसका अब तक की विवेचना से पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं।

Tags: EDGayatri Prajapatilaetest up newslatest news of upup newsup news in hindi
Previous Post

कांग्रेस नेता और भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

Next Post

ट्विटर के CEO जैक के खिलाफ FIR, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
BJP leader's son Ekansh secures third rank in UPSC exam
Main Slider

BJP नेता के बेटे एकांश ने UPSC परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक, CM सैनी ने दी बधाई

06/03/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

करोड़ों के मालिक और हथियारों के शौकीन सम्राट चौधरी क्या बनेंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री?

06/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

यूपीएससी परीक्षा में शामली की बेटी आस्था जैन ने फहराया परचम, केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

06/03/2026
CM Dhami
राजनीति

अमित शाह के स्वागत के लिए सज-संवर रहा है हरिद्वार शहर

06/03/2026
Next Post
FIR against twitter ceo

ट्विटर के CEO जैक के खिलाफ FIR, हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

यह भी पढ़ें

योगी आदित्यनाथ

बांधों में कटान की स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए : योगी

20/08/2020
cbse

CBSE ने प्रश्नों को समझ परखने के अनुरूप बनाने का काम शुरू

16/02/2021
CM Dhami

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, दिए ये निर्देश

16/12/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version