• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बांधों में कटान की स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए : योगी

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तटबंध के निरन्तर पेट्रोलिंग के साथ-साथ बांधों में कटान की स्थिति पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत सामाग्री पहुंचायी जाय।

पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर ने बुधवार को यहा बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तटबंध के निरन्तर पेट्रोलिंग के साथ-साथ बांधों में कटान की स्थिति पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को समय से राहत प्रदान की जाए। बाढ़ राहत शरणालयों में रह रहे किसी भी व्यक्ति में ज्वर, खांसी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रदर्शित होने पर उनकों शेष शरणार्थियों से अलग रखा जाए। कोविड-19 के मद्देनजर आश्यकतानुसार टेस्टिंग, भर्ती, उपचार आदि की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।

रेप के आरोपी स्वामी नित्यानंद ने बनाया खुद का ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’, इस दिन लांच होगी करेंसी

श्री राजभर ने बताया कि राज्य में वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित है। बाढ़ के संबंध में निरन्तर अनुश्रवण का कार्य किया जा रहा है। कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक परिस्थिति नहीं है। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में सर्च एवं रेस्क्यू के लिये 22 टीमें तैनाती की गयी है जबकि 1,176 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न किट का वितरण कराया जा रहा है। इस किट में 17 प्रकार की सामग्री रखी गयी है जिसमें आटा, चावल, आलू, लाई, भूना चना, अरहर की दाल, नमक, हल्दी, मिर्च, धनिया, केरोसिन, मोमबत्ती, माचिस, बिस्कुट, रिफाइन्ड तेल, 100 टेबलेट क्लोरीन एवं नहाने के साबुन वितरित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि अब तक राहत सामग्री के तहत 96,834 खाद्यान्न किट व 2,21,220 मीटर तिरपाल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 290 मेडिकल टीम लगायी गयी है।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां होगी वापस

श्री राजभर ने बताया कि बाढ की आपदा से निपटने के लिए प्रदेश में 373 बाढ़ शरणालय तथा 784 बाढ़ चैकियां स्थापित की गयी है। वर्तमान में प्रदेश के 16 जिलों अम्बेडकरनगर, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, बस्ती, बदायूं, गोण्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, लखीमपुरखीरी, शाहजहांपुर, देवरिया, संतकबीरनगर, तथा सीतापुर के 777 गांवों बाढ़ से प्रभावित है। शारदा नदी, पलिया कला (लखीमपुरखीरी), सरयू (घाघरा) नदी, तुर्तीपार (बलिया), सरयू (घाघरा) नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) तथा सरयू (घाघरा) नदी (अयोध्या) में अपने खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश में 362 पशु शिविर स्थापित किये गये है तथा 6,68,392 पशुओं का टीकाकरण भी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अब तक कुल 2,743 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। आपदा से निपटने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर आपदा नियंत्रण केन्द्र की स्थापना की गयी है।

Tags: 24ghante online.comcm yogi adityanathcm yogi news todaycm yogi news today liveFlood havoc in UPFlood relief workFlood terror in UPhelp of flood victimsRelief of flood victimsबाढ़ पीड़ितों की मददबाढ़ पीड़ितों को राहतयूपी में बाढ़ का आतंकयूपी में बाढ़ का कहरसीएम योगी आदित्यनाथ
Previous Post

यूरिया की कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेस का 21 को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन : लल्लू

Next Post

गणेश जी के स्वरूप से सीखें जीवन जीने का सही तरीका

Desk

Desk

Related Posts

Tulsi
Main Slider

घर से दूर हो जाएगी पैसों की तंगी, ले आएं ये पौधे

16/07/2026
Paush Amavasya
Main Slider

इसके बिना अधूरी मानी जाती है पूजा, जानें नियम

16/07/2026
Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
Next Post
shri ganesh

गणेश जी के स्वरूप से सीखें जीवन जीने का सही तरीका

यह भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता की कोरोना से मौत

आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री की कोरोना वायरस से मौत

01/08/2020
Fish Farming

नीली क्रांति की ओर नए कदम, मछली पालन को बढ़ावा दे रही सरकार

15/04/2022
Gang Rape

रामपुर : नाबालिग को खेत में ले जाकर दो लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

22/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version