• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पिटा, आरोपी गार्ड गिरफ्तार

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
बुजुर्ग की पिटाई

कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पिटा, आरोपी गार्ड गिरफ्तार

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई किए जाने के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड को बर्खास्त किए जाने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं सिक्योरिटी गार्ड जिस कंपनी की तरफ से आउटसोर्सिंग पर रखा गया था, उसे भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज ने इस मामले में अलग से जांच भी बिठा दी है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल के मुताबिक ये मामला बेहद गंभीर है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।

अनचाहे तिल बिगाड़ रहे हैं आपके चेहरे का लुक, तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

गौरतलब है कि प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की तरफ से संचालित एसआरएन हॉस्पिटल जिले में कोविड का लेवल थ्री का अस्पताल है। यहां के ट्रॉमा सेंटर में दूसरी बीमारियों से परेशान लोगों का भी इलाज किया जाता है। गुरूवार को एक बुजुर्ग महिला चोटिल हालत में अकेली ही इलाज के लिए पहुंची थी।

दर्द से तड़प रही तकरीबन 75 साल की ये महिला अपने पैरों पर खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। वो लगातार मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल उसे भर्ती करने को राजी नहीं था। गार्ड ने उसे कई बार जाने को कहा, लेकिन वो पड़ी रही। इस पर गार्ड संजय मिश्रा ने उसकी जूतों से बुरी तरह पिटाई की। बुजुर्ग महिला को इस कदर पीटा गया कि वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए।

वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार रात को ही आरोपी गार्ड को बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सिक्योरिटी गार्ड कोतवाली थाने में बंद है। मेडिकल कॉलेज ने सिक्योरिटी गार्ड संजय मिश्र की एजेंसी को भी ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। इस मामले में सरकार ने भी प्रयागराज के डीएम से रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज भी दी है। मामले ने सोशल मीडिया पर सरकार और प्रयागराज प्रशासन की जमकर किरकिरी कराई है।

Tags: 24ghante online.comaccused guard arrestedElderly woman beatenKovid Hospitalआरोपी गार्ड गिरफ्तारकोविड अस्पतालबुजुर्ग महिला की पिटाई
Previous Post

रांची के नगर निगम पदाधिकारी कोविड पॉजिटिव, कार्यालय बंद

Next Post

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का होगा पंजीकरण, जल्द शुरू होगा टीकाकरण

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
Electricity
उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी व खराब मौसम में भी निर्बाध आपूर्ति में जुटा बिजली विभाग

29/05/2026
Next Post
कोरोना वैक्सीन

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का होगा पंजीकरण, जल्द शुरू होगा टीकाकरण

यह भी पढ़ें

सस्ता हुआ सोना, आज कीमत में आई भारी गिरावट, जानें भाव

29/10/2021
Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा के दिन आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, करें ये उपाय

16/10/2024
Rahul Gandhi राहुल गांधी

राहुल गांधी बोले- ट्रैक्टर की गद्दी तो दिखी, 8000 करोड़ रूपये का बोइंग 777 मोदी के शुभचिंतकों को क्यूं नहीं दिखा?

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version