• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला, 474 राजनीतिक पार्टियों को सूची से हटाया

Writer D by Writer D
19/09/2025
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Election Commission

Election Commission

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। चुनाव आयोग (Election Commission) ने पिछले छह सालों में चुनाव न लड़ने और कई नियमों का उल्लंघन करने की वजह से 474 और पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को सूची से हटा दिया है। 9 अगस्त को पहले चरण में चुनाव आयोग (Election Commission) ने 334 पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों (आरयूपीपी) को सूची से हटाया था।

चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दूसरे चरण में चुनाव आयोग की ओर से 474 गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटाने का निर्णय किया गया। ये राजनीतिक दल 6 सालों तक चुनाव नहीं लड़ रहे थे। इस प्रकार, पिछले 2 महीनों में 808 ऐसे राजनीतिक दलों को सूची से हटाया गया है।

चुनाव आयोग (Election Commission) की ओर से राजनीतिक दलों के पंजीकरण के दिशानिर्देशों में कहा गया कि यदि कोई राजनीतिक पार्टी लगातार छह सालों तक चुनाव नहीं लड़ती है, तो उसे पंजीकृत राजनीतिक पार्टी की सूची से हटा दिया जाएगा।

निष्क्रिय दलों पर गिरी गाज

हाल तक आरयूपीपी की संख्या 2,520 थी। सूची से हटाने की प्रक्रिया के बाद यह 2,046 रह गई है। इसके अलावा, छह मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल और 67 राज्य स्तरीय राजनीतिक पार्टी हैं।

पिछले दो महीनों में इस सूची से हटाए गए 808 आरयूपीपी राजनीतिक दलों में से 14 बिहार के हैं। बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

इसके अलावा, 359 आरयूपीपी की पहचान की गई है। ये पिछले तीन वित्तीय वर्षों – 2021-22, 2022-23 और 2023-24 – में निर्धारित समय सीमा के भीतर वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किये हैं और चुनाव लड़ने के बावजूद चुनाव व्यय रिपोर्ट दाखिल नहीं की गई है। ये राजनीतिक पार्टियों 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

Tags: Bihar electionBJP election commission
Previous Post

विकसित यूपी @2047: आमजन की आवाज से बन रहा विकास का रोडमैप

Next Post

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
CM Yogi reviews preparations for UPITS

प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

CM Sukhwinder Singh Sukhu

इस्तीफे की अफवाह वेबुनियाद, हिमाचल में पांच साल चलेगी कांग्रेस सरकार: सुक्खू

28/02/2024
Double decker bus hijacked

डबल डेकर बस को बदमाशों ने किया हाईजैक, लाखों की लूट कर हुए फरार

06/04/2021
Bird hits plane before landing in Lucknow

लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 163 यात्री थे सवार; टला बड़ा हादसा

11/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version