• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चीन में बिजली संकट,फैक्ट्रियों में काम बंद, पानी गर्म करने पर भी मनाही

पूर्वोत्तर इलाकों में तो यह संकट इतना गहरा गया है कि कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियों में काम रुक गया है।

Desk by Desk
28/09/2021
in World, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। चीन इन दिनों बड़े बिजली संकट का सामना कर रहा है। यहां के पूर्वोत्तर इलाकों में तो यह संकट इतना गहरा गया है कि कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियों में काम रुक गया है। लोगों से घरों में पानी गर्म करने से लेकर ज्यादा पॉवर वाले गैजेट्स का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है। कई मॉल व दुकानें भी बंद हो चुकी हैं। ऐसे में लोग अब अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं।

कोयला सप्लाई की वजह से हुई समस्या

चीन में ये संकट मैन्युफैक्चर्स की बढ़ती डिमांड के बीच बाधित हुई कोयला सप्लाई के कारण खड़ा हो गया है। बता दें कि, चीन में कुछ बंदरगाह लंबे समय से बंद थे। ऐसे में मांग के अनुरूप कोयले की सप्लाई नहीं हो पाई। ये सप्लाई अभी भी बाधित है और कोयला मंगाने के लिए बंदरगाहों पर लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में चांगचुन, झेझियांग जैसे कई इलाकों में सरकार ने बिजली काटने की घोषणा कर दी है। यहां कई मॉल, दुकानें बंद हो गई हैं और फैक्ट्रियों में काम रोकना पड़ गया है।

इलेक्ट्रानिक गैजेट्स पर पड़ेगा असर

दुनिया भर में बहुत सारे इलेक्ट्रानिक गैजेट्स चीन से सप्लाई होते हैं। लेकिन बिजली संकट के चलते यहां एप्पल, टेस्ला जैसी कंपनियों में भी काम बंद हो गया है। ऐसे में दुनिया भर में इसका असर पड़ने के आसार हैं। बता दें, नए साल और क्रिसमस के मौके पर कई लोग नया मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीदते हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोली चलने से एक की मौत, एक घायल

बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन ठप होने के कारण मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक आइटमों के पार्ट्स की सप्लाई बाधित होगी, जिसका व्यापक असर एशिया व अन्य पश्चिमी देशों पर पड़ेगा। इसके अलावा वैश्विक बाजार में कपड़ों, खिलौनों व मशीनों के पुर्जों की सप्लाई पर भी असर पड़ सकता है।

सर्दियों में पड़ेगा भारी संकट

चीन के पूर्वोत्तर इलाकों में भयानक सर्दी पड़ती है। इससे बचने के लिए लोग गीजर, रूम हीटर व अन्य तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बिजली संकट के चलते उनसे ज्यादा पॉवर के प्रोडक्ट्स प्रयोग करने से मना कर दिया गया है। ऐसे में सर्दियों में भारी संकट पैदा हो सकता है। सरकार सर्दियों में बिजली की व्यवस्था करने के प्रयास में है, जिससे लेागों को परेशानी न हो।

अलगे साल तक रहेगा संकट

चीन में बिजली संकट इतना गहरा हो गया है कि इसका असर अलगे साल तक रहने की आशंका है। कोयला सप्लाई बाधित होने से आर्थिक रूप से भी सरकार के सामने संकट खड़ा हो रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा पॉवर कट से आर्थिक बिजलीघरों पर असर पड़ेगा, जिसके चलते आने वाले दिनों में आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।

Tags: Chinaelectricity crisis in chinainternational News
Previous Post

चन्नी सरकार में विभागों का बंटवारा, सुखजिंदर सिंह रंधावा बने गृह मंत्री

Next Post

यवतमाल में बड़ा हादसा, बाढ़ की चपेट में आई बस बही, 4 लोग लापता

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

Met Gala 2026 : Karan Johar ने ग्लोबल डेब्यू में बिखेरा बॉलीवुड फैशन का जलवा

06/05/2026
Main Slider

SelectUSA Summit 2026 : भारतीय कंपनियों ने किया 20.5 अरब डॉलर का रिकॉर्ड निवेश

06/05/2026
Stress causes memory loss
Main Slider

तनाव बढ़ती उम्र में याददाश्त को पहुंचा सकता है नुकसान

04/05/2026
kailash mansarovar
Main Slider

कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नेपाल का दावा अनुचित, भारत ने बातचीत की जताई तैयारी

04/05/2026
Import Duty
Main Slider

Hormuz Strait में फंसे जहाजों को निकालने के लिए अमेरिका का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’, ट्रंप का ऐलान

04/05/2026
Next Post

यवतमाल में बड़ा हादसा, बाढ़ की चपेट में आई बस बही, 4 लोग लापता

यह भी पढ़ें

14 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर 12 सेवायोजकों को दिया नोटिस

20/06/2024
UNICEF

UNICEF 52 करोड़ सीरिंज का करेगा भंडारण, ये है वजह

20/10/2020
12GB RAM वाला ये है सबसे सस्ता Mobile, 6000mAh की बैटरी फूंकती है फोन में जान

6000mAh की बैटरी फूंकती है फोन में जान, 12GB RAM वाला ये है सबसे सस्ता Mobile

28/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version