24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग का कारनामा! चाय बेचने वाले को भेजा 1.20 लाख का रिकवरी नोटिस

Writer D by Writer D
08/02/2023
in उत्तर प्रदेश, हापुड़
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हापुड़। जिले के गांव दोयमी निवासी चाय का खोखा चलाने वाले बुजुर्ग को ऊर्जा निगम (Electricity Department) के अधिकारियों ने 1.20 लाख की रिकवरी का नोटिस जारी किया है, इससे बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई है। पीडि़त ने अधिशासी अभियंता से शिकायत कर, इस नोटिस को वापस लेने की मांग की है।

साथ ही दावा किया है कि वर्ष 2017 में दीन दयाल योजना में खंभे लगने के बाद ही उन्हें कनेक्शन मिला है, जिसका वो बिल भी जमा कर रहे हैं। दोयमी निवासी रविदत्त शर्मा ने बताया कि वर्ष 2008 में बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) के लिए आवेदन किया था। उस समय खंभे से घर की दूरी अधिक बताकर कनेक्शन देने से इंकार कर दिया गया था।

वर्ष 2017 में दीन दयाल योजना में खंभे लगने पर उसे बिजली मिल सकी, आरोप है कि ऊर्जा निगम की ओर से उसे 1.20 लाख रुपये की बकायेदारी का नोटिस मिला है। पीडि़त ने बताया कि वह चाय का खोखा चलाकर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।

ऐसे में 1.20 लाख रुपए वह कैसे लाएगा, जब उसने बिजली का प्रयोग ही नहीं किया। ऐसे में बिल की रिकवरी किसी आधार पर भेजी गई है। पीडित ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद से उसने बिजली का प्रयोग किया है। जिसका समय समय पर बिल भुगतान भी कर रहा है। इस मामले में पीडि़त ने अधिशासी अभियंता से शिकायत कर 1.20 लाख की रिकवरी का नोटिस वापस लेने की मांग की है।

हाईकोर्ट ने निकाली 550 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने कहा कि दोयमी निवासी उपभोक्ता ने शिकायत दर्ज करायी है, इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि बकायेदारी गलत हुई तो नोटिस को वापस लिया जाएगा। वहीं बिजली विभाग में जब से प्राइवेट में गया है तब से लोकल मीटर रीडर आते हैं वह लोगों गलत तरीक़े से बिल निकालकर चले जाते है, मगर उन लोगों को पता नहीं चलता है वहीं दोयमी निवासी चाय विक्रेता बुजुर्ग रविदत्त शर्मा का रो रोकर बुरा हाल है बिल ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है मगर अधिकारी सुन नहीं रहे हैं।

Tags: Electricity Billhapud newsup news electricity recovery notice
Previous Post

हाईकोर्ट ने निकाली 550 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Next Post

जेल में बंद सपा विधायक पहुंचे अस्पताल, किडनी की इस बीमारी से हुए पीड़ित

Writer D

Writer D

Related Posts

Phaphamau Bridge
उत्तर प्रदेश

फाफामऊ पुल पर हुआ भीषण हादसा, 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, 3 की मौत

31/03/2023
GST on electricity bill
Main Slider

विद्युत उपभोक्ताओं से भी GST वसूलने की तैयारी, केंद्र के प्रस्ताव पर यूपी असहमत

31/03/2023
massive fire in ar tower
Main Slider

AR टावर में लगी आग में पांच कॉम्प्लेक्स तबाह, 10 अरब से ज्यादा का नुकसान

31/03/2023
dead body
उत्तर प्रदेश

मीट फैक्ट्री में मिला युवक का शव

31/03/2023
arrested
Main Slider

लॉकर ठीक करने वाला ही निकला चोर, भारी मात्रा में जेवरात हुए बरामद

31/03/2023
Next Post
Irfan Solanki

जेल में बंद सपा विधायक पहुंचे अस्पताल, किडनी की इस बीमारी से हुए पीड़ित

यह भी पढ़ें

road accident

अंतिम संस्कार से लौट रहे तीन की मौत, 10 की हालत गंभीर

25/08/2021
oxygen express reached to delhi

11 टैंकरों में 225 टन ऑक्सीजन लेकर दिल्ली पहुंची ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’

10/05/2021
Sidhu Musewala

यू-ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला के विवादित आखिरी गीत ‘SYL’

26/06/2022
Facebook Twitter Youtube

24ghanteonline.com is India’s one of the leading Hindi News Portal (हिंदी न्यूज़ पोर्टल). We have our corporate office at Lucknow, Uttar Pradesh.

Phaphamau Bridge

फाफामऊ पुल पर हुआ भीषण हादसा, 30 फीट नीचे गिरा ट्रक, 3 की मौत

31/03/2023
GST on electricity bill

विद्युत उपभोक्ताओं से भी GST वसूलने की तैयारी, केंद्र के प्रस्ताव पर यूपी असहमत

31/03/2023
massive fire in ar tower

AR टावर में लगी आग में पांच कॉम्प्लेक्स तबाह, 10 अरब से ज्यादा का नुकसान

31/03/2023
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version