• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Bahraich Violence: दो मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

रामगोपाल की हत्या के दो मुख्य आरोपी सरफराज और तालिब को लगी गोली

Writer D by Writer D
17/10/2024
in उत्तर प्रदेश
0
Encounter

Encounter of accused of Bahraich violence

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बहराइच के महराजगंज में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस की दो नामजद आरोपियों से मुठभेड़ (Encounter)  हो गयी। इसमें दोनों आरोपी घायल हो गये। उनके पैरों में गोली लगी है जबकि पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को अरेस्ट किया है। पुलिस अब तक युवक की हत्या के मामले में चार नामजद आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। इसमें एक की पहले अरेस्टिंग हो चुकी है। वहीं पुलिस ने बुधवार देर रात हत्या के मामले में तीन नामजद और दो अन्य आराेपियों कुल पांच अारोपियों को अरेस्ट किया है।

वहीं महराजगंज मामले में अब तक 57 आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है जबकि वर्तमान में 10 हिरासत में हैं। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मामले में अब तक अलग-अलग 13 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही लापरवाह सीओ को बुधवार को सस्पेंड कर दिया गया।

पुलिस असलहा बरामद कराने गयी तो कर दी फायरिंग

एडीजी लॉ एंड आर्डर अभिताभ यश ने बताया कि बहराइच पुलिस रामगोपाल मिश्र के हत्यारों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान बुधवार देर रात बहराइच पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने दबिश दी।

इस दौरान रामगोपाल की हत्या में नामजद आरोपी मोहम्मद सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद फहीम को दबोचा गया। इनकी निशानदेही पर नामजद अब्दुल हमीद को दबोचा गया। वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान दो अन्य मोहम्मद अफजल और मोहम्मद तालिब उर्फ बब्लू को अरेस्ट किया गया।

बहराइच हिंसा में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, जिला सूचना अधिकारी को हटाया

एसपी बहराइच वृंदा शुक्ला ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सरफराज और तालिब को हत्या में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए नानपारा में ले गये। यहां पर दोनों आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलायी, जिससे दोनों आरोपी घायल हो गये। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद उन्हे अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर की टीम द्वारा उपचार किया जा रहा है।

आरोपियों संग अफवाह फैलाने और आराेपियों को शरण देने वाले सभी के खिलाफ होगी रासुका की कार्रवाई

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बहराइच के महराजगंज मामले में अभी और लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है। इस मामले में, हिंसक (Bahraich violence) घटना में शामिल लोगों के साथ अफवाह फैलाने वाले, साजिश रचने वाले और आरोपियों को शरण देने वाले सभी के लिए खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ऐसे में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। सभी के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Bahraich NewsBahraich violencecrime newsencounterup news
Previous Post

‘मैं नायब सिंह…’, सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Next Post

महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
promotion
Main Slider

काम से खुश होकर सीएम योगी ने दिया तोहफा, 104 एसडीएम की बढ़ी सैलरी और पद

22/05/2026
Next Post
MahaKumbh 2025

महाकुंभ में चुस्त-दुरुस्त होगी बिजली व्यवस्था

यह भी पढ़ें

murder

बहन के साथ बदतमीजी करने का बदला लेने के लिए की थी ट्रैक्टर चालक की हत्या

18/02/2022
fire

3.5 करोड़ रुपयों के लिए पति को जिंदा जलाया, हत्यारोपी पत्नी साथी समेत गिरफ्तार

11/04/2021
Abbas Ansari

मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी को राहत, आर्म्स लाइसेंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

18/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version