• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऑनलाइन ठगी के सॉफ्टवेयर बेचने वाला इंजीनियर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
17/09/2022
in उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
Engineer arrested

Engineer arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। मुंबई के सटोरिये को ऑनलाइन ठगी के लिए सॉफ्टवेयर बेचने वाले इंजीनियर को मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीम ने बिठूर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार (Engineer arrested) कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल जब्त किया है। पुलिस इंजीनियर से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य जानकारियों भी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

एसटीएफ शहर इकाई के प्रभारी निरीक्षक लान सिंह ने बताया कि एसएसपी एसटीएफ के माध्यम से मिली एक सूचना के आधार पर पड़ताल शुरू की गई थी। यह जांच मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुरोध पर की गई थी, जिसमें मुंबई में ऑनलाइन लॉटरी गिरोह के एक सदस्य के शहर में होने की जानकारी दी गई थी। इस संबंध में मुंबई में मुकदमा दर्ज है। जांच के बाद डीसीपी मुंबई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ फील्ड इकाई की टीम ने गुलमोहर ग्रींस अपार्टमेंट के फ्लैट 1002 में छापा मारकर यहां रहने वाले लव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में लव ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने गोपाल शेट्टी के लिए सॉफ्टवेयर डिजाइन किया था, जो ईगल इंटरप्राइजेज नाम से मुंबई में कंपनी चलाता है। सॉफ्टवेयर को गो-डैडी डॉट काम से डोमेन लेकर गोपाल शेट्टी को 16 लाख रुपये में बेच दिया था। एसटीएफ के मुताबिक गोपाल शेट्टी ने उस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लिंकदेकर काफी संख्या में अवैध ऑनलाइन लॉटरी के वेंडर तैयार किए। बाद में इनके जरिये महाराष्ट्र व मुंबई में सैकड़ों लोगों से धोखाधड़ी करके करोड़ों की ठगी की। लव गुप्ता साफ्टवेयर को डिजाइन करने के साथ-साथ उसका मेंटेनेंस भी करता था।

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, TRS नेता ने काफिले के आगे लगाई कार

इसके बदले उसे मोटा कमीशन मिलता था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को बिठूर थाने में रखा है। अदालत में ट्रांजिट रिमांड के लिए कार्रवाई शुरू की गई है ताकि उसे मुंबई ले जाया जा सके।

लव ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। कोरोना काल के दौरान वह वर्क फ्रॉम होम पर घर आया हुआ था। इस बीच गोपाल शेट्टी ने उसे कॉल कर एक सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा था। जिसके एवज में उसने शेट्टी से 16 लाख रुपये लिए थे।

Tags: crime newskanpur newsMumbai Crime Branchup stf
Previous Post

भाजपा सरकार ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा कर दी: अखिलेश यादव

Next Post

पीएम मोदी को बॉलीवुड ने दी बर्थडे की बधाई, इस एक्टर का मैसेज है बेहद खास

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post

पीएम मोदी को बॉलीवुड ने दी बर्थडे की बधाई, इस एक्टर का मैसेज है बेहद खास

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार का एक और राहत पैकेज, हेल्थ सेक्टर के लिए 50 हजार करोड़ का ऐलान

28/06/2021

कोरोना भी नहीं रोक पाया गुलाबी मीनाकारी कारीगरों के हाथ

27/01/2022
iran isis attack

इराक में IS का हमला, 6 सुरक्षाकर्मियों सहित तीन नागरिकों की मौत

22/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version