• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस शानदार डिश से बदल जाएगा मुंह का स्वाद

Writer D by Writer D
25/02/2026
in Main Slider, खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
Khatti Meethi Dal

Khatti Meethi Dal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दाल भारतीय भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो सेहत को भी फायदा पहुंचाने का काम करता हैं। देश के हर हिस्से में आपको दाल बनाने का अलग अंदाज मिल जाएगा जो इसके जायके को भी अनोखा बनाता हैं। क्या आपने कभी पारंपरिक दाल के अलावा खट्टी-मीठी दाल का स्वाद लिया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal ) बनाने की Recipe बताने जा रहे हैं जिसका जायका आपके मुंह का स्वाद बदल देगा। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal ) बनाने की सामग्री

अरहर दाल – 1/2 कप
मूंग दाल (बिना छिलके वाली) – 1/2 कप
प्याज – 1
इमली गूदा – 2 टेबलस्पून
चीनी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
राई – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हरी मिर्च – 2
कढ़ी पत्ते – 7-8
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबलस्पून|
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal ) बनाने की विधि

खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal ) बनाने के लिए सबसे पहले अरहर (तूअर) दाल और धुली हुई मूंग दाल को लेकर साफ कर लें और उन्हें दो से तीन बार धो लें। इसके बाद एक कुकर में अरहर और मूंग दाल, पानी, हल्दी, स्वादानुसार नमक, चीनी और इमली का गूदा डाल दें और फिर कुकर का ढक्कन लगाकर तेज आंच पर रख दें। सभी सामग्रियों को कुकर में 3-4 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर कुकर को ठंडा होने दें और प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।

अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई डालकर भूनें। जब राई चटकने लगे तो बारीक कटी हरी मिर्च और हींग डालकर ऊपर से प्याज डाल दें। प्याज को तब तक भूनें जब तक कि वह सुनहरा होकर नरम न हो जाए। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और पानी के साथ उबली दाल डालकर पकाएं।

इसके बाद दाल को ढककर 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में करछी की मदद से दाल को चलाते रहें। इसके बाद गैस को बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट खट्टी-मीठी दाल बनकर तैयार हो गई है। आखिर में इसमें बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और सर्व करें। खट्टी-मीठी दाल (Khatti Meethi Dal ) को रोटी, पराठे या फिर चावल के साथ परोसा जा सकता है।

Tags: khatti meethi dal reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करेगा ये फल, आजमाएं ये फेस पैक

Next Post

नाश्ते में बनाएं ये डिश, छोटे-बड़े सबको आएगी पसंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

11/04/2026
Flights
Main Slider

देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित उड़ान सेवा होगी शुरू

11/04/2026
Chhagan Bhujbal
Main Slider

कार पार्किंग में उतरा छगन भुजबल का हेलीकॉप्टर, बाल-बाल बचे मंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं: मुख्यमंत्री

11/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना

10/04/2026
Next Post
Aloo Uttapam

नाश्ते में बनाएं ये डिश, छोटे-बड़े सबको आएगी पसंद

यह भी पढ़ें

Kundali

कुंडली में गुरु की स्थिति है कमजोर, तो ये उपाय लाएंगे आपके जीवन में खुशहाली

14/05/2025
AMU

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा AMU, जेल से छूटकर आए छात्र ने कैम्पस में की फायरिंग

04/11/2023
The entire family was found dead

एक दिन पहले लापता किशोर का जंगल में मिला शव

05/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version