• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूँजा AMU, जेल से छूटकर आए छात्र ने कैम्पस में की फायरिंग

Writer D by Writer D
04/11/2023
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
AMU

Aligarh Muslim University

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एसएस नॉर्थ हॉल में जेल से छूटकर आए पूर्व छात्र शोएब ने अपने दूसरे साथियों के साथ कैंपस में देर रात अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की। इसकी वजह से एक छात्र को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल हुए छात्र को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कैंपस में हुई फायरिंग से छात्रों और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन में हड़कंप मचा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ओर एएमयू इंतजामिया मौके पर पहुंच गए और स्थिति को काबू किया।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के एसएस नॉर्थ हाल में देर रात हुई इस घटना में मुरादाबाद जिले के जेथवाड़ा गांव के निवासी छात्र मोहम्मद रेहान के पैर में गोली लगी है। छात्र गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य छात्रों ने घायल छात्र को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया है। वहीं गोली लगने से घायल छात्र मोहम्मद रेहान का कहना है कि वह देर रात एएमयू के एसएस नॉर्थ हाल से डाइनिंग के लिए जा रहा था।

शुरू हुआ बिहार पुलिस भर्ती के लिए आवेदन, जानें चयन प्रक्रिया

छात्र ने बताया कि जब वह डाइनिंग के लिए जा रहा था उसी वक्त रास्ते में पटाखे फोड़े जा रहे थे। छात्र के अनुसार एसएस नॉर्थ हॉल के कमरा नंबर-96 में रहने वाले तीन छात्र शोएब, मयंक समेत हमजा के रूम में गैर कानूनी तरीके से रहने वाले बाहरी दहशतगर्द अंधाधुंध फायरिंग करते हुए आ रहे थे। इसमें शोएब भी शामिल था। इसी फायरिंग में वह घायल हुआ है।

गोलीकांड के बाद छात्रों ने गोलीबारी करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घायल छात्र ने गैर कानूनी तरीके से रहने वाले बाहरी हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। छात्रों का आरोप है कि इस तरह की गोलीबारी बाहरी छात्र पहले भी कैंपस में आकर कर चुके हैं।

Tags: Aligarh muslim universityaligarh newsAMUup news
Previous Post

पीएम मोदी ने निभाया वादा, स्केच बनाने वाली लड़की को लिखी चिट्ठी

Next Post

‘परेशान मत हो, जमीन मुक्त कराकर उस पर आवास भी बनवाएंगे’, योगी ने महिला को दिया आश्वासन

Writer D

Writer D

Related Posts

Biogas Plant
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर स्थापित करेगी बायोगैस संयंत्र

07/07/2026
Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Next Post
CM Yogi

'परेशान मत हो, जमीन मुक्त कराकर उस पर आवास भी बनवाएंगे', योगी ने महिला को दिया आश्वासन

यह भी पढ़ें

CM Yogi

किसी ने उत्सव के रंग में भंग डाला तो वर्तमान के साथ भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: मुख्यमंत्री

06/06/2026
lucknow university

लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी के लिए प्रवेश प्रक्रिया नौ मार्च से शुरू

06/03/2021
Malaika Arora

वीडियो शेयर कर अर्जुन ने कही दिल की बात, लिखा- अब इंतजार नहीं कर सकता

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version