• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर युवाओं में जबरदस्त जोश

Writer D by Writer D
05/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट पर नव मतदाता और युवाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नाम पर जबरदस्त जोश है। रविवार को लखनऊ में युवाओं से चर्चा में नव मतदाताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 2017 से अभी तक के कार्यकाल को जमकर सराहा है।

वृंदावन कालोनी निवासी नव मतदाता रचना, पूर्णिमा और उनके मित्रों ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) काल बन गये हैं। बड़े नामचीन अपराधियों के जेल में जाने से उनके भाईलोग भी शांत है। गुंडागर्दी कम हुई है। जिसे 20 वर्षों में कोई सरकार नहीं कर सकी, वह काम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की सरकार ने कर दिखाया है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, काॅलेजों में लड़कियों को सुरक्षा देने पर चर्चाएं बहुत होती थीं। कैम्पस के छुट्भैय्ये नेता और उनके लोग फिर भी छेड़खानी करने से बाज नहीं आते थे। योगी आदित्यनाथ का अब डर सताता है तो लड़कियों को देखकर यही लोग आंखें नीचे कर लेते हैं। योगी आदित्यनाथ का मनचलों पर ऐसा असर है कि उनके वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी है।

पहली बार मतदान करने जा रही कण्टोमेंट निवासी वैश्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाचार पत्रों को सुबह उठाईये तो पहले अपराध के समाचार ही ज्यादा दिखायी देते थे। अब प्रदेश में निवेश, मेट्रो विस्तार, रोजगार मेला, स्वास्थ्य शिविर, माफियाओं का अंत जैसे समाचार पढ़ने में आते हैं। ये सभी बदलाव आया तो, उसके पीछे योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  की सरकार ही है।

रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों, अयोध्या में फिर से त्रेतायुग लौट आया है: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के शासन काल की तारीफ करते हुए छात्रों के बीच कार्य करने वाले अनुज कहते हैं कि उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन गया है। अपराध में कमी है, माफिया जेल में हैं। कुछ अपनी करनी के कारण अब दुनिया में नहीं हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने एक साफ सुथरा वातावरण बनाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्य करते हैं। उन्हें विभाग में संगठनमंत्री की जिम्मेदारी है। जब वह विश्वविद्यालयों में कार्य विस्तार के लिए जाते हैं तो छात्र छात्राओं में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की तारीफें सुनते हैं। उन्हें भी लगता है कि अब बहुत कुछ बदला है। आने वाले वक्त में उत्तर प्रदेश में और भी बदलाव होने जा रहा है।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024lucknow newswup newsYogi News
Previous Post

Google Chrome यूजर्स के लिए सरकार की चेतावनी, खुद को सेफ करने के लिए करें ये काम

Next Post

‘हेमंत करकरे की हत्या कसाब नहीं, बल्कि आरएसएस…’, कांग्रेस नेता के बयान पर मचा हंगामा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bada Mangal
Main Slider

मंगलवार को भूलकर भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे कुपित

28/10/2025
Worship
Main Slider

पूजा करते समय न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

28/10/2025
Kitchen
Main Slider

किचन से जुड़ी हैं घर की बरकत, रखें इन बातों का ध्यान

28/10/2025
divyangjan
उत्तर प्रदेश

सरकारी भवनों को दिव्यांग हितैषी बना रही योगी सरकार

27/10/2025
CM Dhami
राजनीति

छठ पर्व हमारी सनातन संस्कृति की उस उज्ज्वल परंपरा का प्रतीक:

27/10/2025
Next Post
Hemant Karkare

'हेमंत करकरे की हत्या कसाब नहीं, बल्कि आरएसएस...', कांग्रेस नेता के बयान पर मचा हंगामा

यह भी पढ़ें

Shivraj Chauhan

राज्य में कोरोना टीकाकरण का कार्य सुचारू, किसी प्रकार का ‘साइड इफेक्ट’ नहीं : शिवराज

21/01/2021

इन राशियों पर बरसेगी देवगुरु बृहस्पति की कृपा, जीवन होगा सुखमय

18/09/2021

अमेरिका ने ब्रिटिश कोर्ट से विकिलिक्स के असांजे के प्रत्यर्पण की अनुमति देने का किया आग्रह

28/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version