• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हेमंत करकरे की हत्या कसाब नहीं, बल्कि आरएसएस…’, कांग्रेस नेता के बयान पर मचा हंगामा

Writer D by Writer D
05/05/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Hemant Karkare

Kasab did not kill Hemant Karkare: Vijay Wadettiwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता कांग्रेस के विजय वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar) के एक बयान से राज्य की सियासत में हंगामा मचा हुआ है। विजय वडेट्टीवार ने दावा किया कि राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के पूर्व प्रमुख आईपीएस हेमंत करकरे (Hemant Karkare) को 2008 के मुंबई हमलों के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों ने नहीं मारा था। उन्होंने कहा है कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे की हत्या जिस गोली से हुई वह कसाब या आतंकियों की तरफ से नहीं चली थी बल्कि ‘आरएसएस को समर्पित’ एक पुलिस अधिकारी के हथियार से चली थी।

विजय वडेट्टीवार ने पूर्व एटीएस चीफ हेमंत करकरे (Hemant Karkare) का जिक्र करते हुए मुंबई उत्तर मध्या से बीजेपी उम्मीदवार उज्ज्वल निकम पर हमला किया। वडेट्टीलार ने कहा, ‘बिरयानी का मुद्दा उठाकर निकम ने कांग्रेस को बदनाम किया। क्या कोई कसाब को बिरयानी देगा? बाद में उज्ज्वल निकम ने इसे स्वीकार कर लिया, कैसा वकील है, गद्दार है जिसने कोर्ट में गवाही ही नहीं दी। जिस गोली से मुंबई पुलिस के अधिकारी हेमंत करकरे (Hemant Karkare) की मौत हुई वह कसाब की बन्दूक से नहीं, उस समय आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से चली थी, अगर कोर्ट से यह सच छुपाने वाले गद्दार को बीजेपी टिकट दे रही है तो सवाल उठता है कि बीजेपी इन गद्दारों का समर्थन क्यों कर रही है।’

अपने बयान पर कायम हैं वडेट्टीवार (Vijay Wadettiwar)

मामले ने तूल पकड़ा तो वडेट्टीवार ने अपने बयान पर सफाई दी और कहा, ‘वे मेरे शब्द नहीं हैं, मैंने सिर्फ वही कहा जो एसएम मुश्रीफ की किताब में लिखा था। किताब में पूरी जानकारी थी। जिस गोली से हेमंत करकरे (Hemant Karkare) को गोली मारी गई, वह आतंकवादियों की गोली नहीं थी…’

पूर्व पुलिस कमिश्नर पर रिटायर ACP ने लगाया आरोप, कहा- आतंकी कसाब का फोन परमबीर ने छिपाया 

वडेट्टीवार ने आगे कहा, ‘हेमंत करकेरे (Hemant Karkare) की हत्या आतंकियों की गोली से नहीं हुई है यह बात पुलिस अफसर एस एम मुश्रीफ की किताब में लिखी गई है। इस बात को उज्ज्वल निकम सामने क्यों नहीं लाए। पुलिस अफसर, एस एम मुश्रीफ (समशुद्दीन मुश्रीफ ) ने अपनी किताब मे लिखा है कि हेमंत करकरे की गोली से उनकी हत्या हुई है वह गोली अतिरेकों (आतंकियों) की नहीं है… अजमल कसाब को फांसी देने की बड़ी बात नहीं है कोई भी सामान्य वकील और बेलआउट करने वाला वकील भी यह काम सकता था।

Tags: congresshemant karkarelok sabha elections 2024Maharashtra NewsMumbai NewsNational newsterrorist kasab
Previous Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर युवाओं में जबरदस्त जोश

Next Post

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर स्थापित किया गया पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

02/11/2026
पंजाब

CM मान के हॉकी के प्रति जुनून से प्रभावित हुए बोवेलैंडर, बोले- जालंधर आकर खुशी हुई

02/11/2026
पंजाब

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : डॉ. बलजीत कौर

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Next Post
E-Vehicle Charging Station

साहिबाबाद आरआरटीएस स्टेशन पर स्थापित किया गया पहला ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन

यह भी पढ़ें

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, ईडी केस में जमानत याचिका खारिज

03/07/2023
चिराग पासवान Chirag Paswan

बिहार चुनाव : चिराग पासवान का बड़ा दावा, 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय

03/11/2020
Tulsi

तुलसी पर रोजाना चढ़ाए ये चीज, चमक जाएगी किस्मत

15/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version