• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार चुनाव : चिराग पासवान का बड़ा दावा, 10 नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय

Desk by Desk
03/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
चिराग पासवान Chirag Paswan

चिराग पासवान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार चुनाव में मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। इसके बीच लोकजन शक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान ने अपने चचेरे भाई और सांसद प्रिंस राज के साथ खगड़िया जिला स्थित एक मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने कहा कि वह ‘लिखित में’ दे सकते हैं कि 10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार राज्य के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। पासवान ने कहा कि आप मुझसे लिखित में ले सकते हैं कि 10 नवंबर के बाद नीतीश कुमार फिर कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। मेरी कोई भूमिका नहीं होगी, मुझे ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि चार लाख बिहारियों के सुझावों द्वारा तैयार किये गये विज़न डॉक्यूमेंट के आधार पर काम हो।

बिहार चुनाव : दूसरे चरण में 1 बजे तक 33 फीसदी वोटिंग, लालू की बहू ऐश्‍वर्या ने डाला वोट

वहीं जदयू प्रमुख नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पासवान ने ट्वीट किया कि ‘आज के मतदान में सभी बिहारियों से अपील है कि खुद पर गर्व करने के लिए अपने मतदान का प्रयोग करें। आने वाली सरकार में बिहार परिवर्तित दिखना चाहिए। कुछ काम होना चाहिए। 4 लाख बिहारियों द्वारा बनाया गया #बिहार1stबिहारी1st विज़न डॉक्यूमेंट को लागू करने के लिए अपना आशीर्वाद दें। #असम्भवनीतीश’

खुद को बिहार का मालिक समझने वाले आदरणीय @NitishKumar जी सात निश्चय के ठेकेदारों के यहाँ मात्र आयकर विभाग के छापे से जेल जाने का डर सता रहा है।सात निश्चय में बिहार की जनता का पैसा लूटने वाले कोई भी हो उनको हिसाब देना ही होगा।घोटाले की जाँच कर दोषीयों को जेल भेजा जाएगा।#असम्भवनीतिश

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 3, 2020

’15 साल में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया’इतना ही नहीं चिराग पासवान ने कई और ट्वीट्स के जरिए नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि ‘पहले चरण के मतदान के बाद आदरणीय नीतीश कुमार जी की हार की बौखलावट किसी से छुपी नहीं है। जनता ने उनको नकार दिया है। आप सभी बिहार के मतदाताओं से अपील है कि बिहार को और बर्बाद न होने दें। जनता ने बिहार में बदलाव व #नीतीशमुक्तबिहार #बिहार1stबिहारी1st के लिए आशीर्वाद दिया है । #असम्भवनीतीश.’

15 साल मुख्यमंत्री बनने के बाद भी पिछले 5 साल में विकास का कार्य गिनवाने के नाम पर मौन रहने वालों को आगामी 10 तारीख़ को बिहार की जनता सबक़ सिखाएगी।कोरोना बाढ़ पलायन रोज़गार कृषि शिक्षा स्वास्थ की समस्याओं पर मौन क्यों ? #असम्भवनीतीश

— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) November 3, 2020

सहरसा में गरजे मोदी- बिहार में रंगदारी हार रही है और विकास जीत रहा है

पासवान ने ट्वीट किया कि ‘पिछले 15 साल में बिहार बदनाम से बदहाल हो गया है। पलायन, रोजगार, बाढ़ में नहीं हुआ कोई सुधार। शिक्षक और बच्चे दोनों अपना जीवन उदासी में जी रहे हैं। प्रवासी बिहारी दूसरे प्रदेश में बताने में शर्माते है की वह बिहारी हैं। आज फिर लोकतंत्र ने मौक़ा दिया है अपनी तक़दीर बदलने का। #असम्भवनीतीश.’

इससे पहले 28 अक्टूबर को हुए प्रथम चरण के मतदान में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी लोगों ने अपने मतदाधिकार का उपयोग किया था। आगामी सात नवंबर को तीसरे और अंतिम चरण में 78 सीटों पर मतदान होगा। 10 नवंबर को मतगणना होगी।

Tags: #Patna politicsBihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Election First Phase VotingBihar electionBihar Elections 2020Bihar Hindi Newsbihar newsbjpChirag paswancongressJDULIVE Bihar Assembly ElectionLIVE Bihar Assembly Election 2020LJPNational newsNitish Kumarpatna newsPoling Newsrjdचिराग पासवानबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

Karwa Chauth 2020 पर बनारसी साड़ी को स्टाइलिश अंदाज में पहनें, जानिए कैसे?

Next Post

अक्षय ने किया खुलासा- ‘शादी के दिन ही पता चल गई थी ये बात’ जानिए पूरा मामला

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

खेल महाकुंभ ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच बना : धामी

01/11/2026
उत्तराखंड

गोरखा समाज उत्तराखंड ही नहीं, पूरे देश का गौरव: मुख्यमंत्री धामी

01/11/2026
Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
जम्मू कश्मीर

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

31/10/2026
Next Post

अक्षय ने किया खुलासा- 'शादी के दिन ही पता चल गई थी ये बात' जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें

Parineeti Chopra-Raghav Chaddha

बधाई हो! मम्मी बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, राघव चड्ढा संग दी गुड न्यूज

25/08/2025

आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत अपने शहर में

21/11/2020

मध्य प्रदेश उपचुनाव : नतीजों पर दिग्विजय सिंह बोले- नोटतंत्र जीता, लोकतंत्र हारा

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version