• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षित महाकुम्भ: तीन स्तरीय चेकिंग के बाद ही मिलेगी मेला क्षेत्र में एंट्री

Writer D by Writer D
25/12/2024
in Mahakumbh 2025, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर : नए साल को लेकर महाकुम्भनगर में मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी के साथ महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र, प्रयागराज और आसपास के जिलों में खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप सुरक्षित महाकुम्भ की तैयारी पूरी कर ली गई है। गलत इरादों को लेकर यहां कोई भी प्रवेश न कर सके, इसके लिए जनपद प्रवेश के दौरान एक एक व्यक्ति की चेकिंग का इंतजाम किया गया है। सबसे जरूरी बात ये है कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया दस्ते तैनात कर दिए गए हैं।

खुफिया तंत्र पूरी तरह सक्रिय

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ (Maha Kumbh) को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जमावड़े को लेकर विशेष तैयारी की गई है। महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि इस बार के महाकुम्भ को अविस्मरणीय बनाया जाए। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत और हाईटेक किया जा रहा है। महाकुम्भ पर पूरी दुनिया की नजर टिकी है। नए साल को लेकर महाकुम्भनगर की पुलिस पूरे अलर्ट मोड में आ गई है।

सीएम योगी ने अटल जी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

विशेष तौर पर मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाकुम्भ, प्रयागराज और आसपास के जिलों में तीन स्तरीय सुरक्षा तंत्र मुस्तैद किया गया है, जिससे एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। यही नहीं, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस का खुफिया दस्ता सक्रिय है। इनका काम किसी भी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ साथ वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाकर सेफ्टी ऑपरेशन को मजबूती से लागू करना है। सीएम योगी के निर्देश पर महाकुम्भनगर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई चेकिंग प्वाइंट बनाए हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

एआई कैमरे, ड्रोन, एंटी ड्रोन, टीथर्ड ड्रोन के साथ साइबर पेट्रोलिंग तेज

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी का विशेष फोकस इस बार डिजिटल महाकुम्भ (Maha Kumbh) पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन में एआई कैमरों का इस्तेमाल शुरू किया है।

यही नहीं ड्रोन, एंटी ड्रोन और टीथर्ड ड्रोन अपने स्तर पर अलग अलग मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की साइबर सुरक्षा का भी विशेष इंतजाम किया गया है। इसी के मद्देनजर साइबर पेट्रोलिंग भी तेज कर दी गई है। महाकुम्भनगर की सुरक्षा व्यवस्था में सबसे काबिल पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

Tags: Digital Maha Kumbhmaha kumbhMaha Kumbh 2025maha kumbh calling
Previous Post

हल्द्वानी जा रही बस 1500 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 यात्रियों की मौत; सीएम धामी ने जताया दुख

Next Post

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

Writer D

Writer D

Related Posts

Bundelkhand
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

30/03/2026
Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश

कन्या सुमंगला योजना से बदली तस्वीर: अमेठी की 23 बेटियों को मिली नई उड़ान

30/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने मंदिर विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

30/03/2026
Next Post
Underwater Drone

महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वॉटर ड्रोन होगा तैनात

यह भी पढ़ें

petrol-diesel price

रविवार को नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें अपने शहर में आज के रेट

10/01/2021
Dhannipur mosque

धनीपुर मस्जिद निर्माण को मिली मंजूरी, दो साल बाद पास हुआ नक्शा

04/03/2023
maruti suzuki

भारत में टायरों की रेटिंग ईंधन दक्षता और रोलिंग प्रतिरोध के आधार करने की तैयारी

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version