Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विदेश में होनें के बाद भी प्रियंका को भारत की चिंता सता रही

Priyanka

Priyanka

देशभर में कोरोना महामारी ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। देश के हर राज्य में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या में दिनों दिन बढ़ते दिख रहें है। इसी के मद्देनज़र राज्य सरकारों ने कहीं कर्फ्यू तो लॉकडाउन लगा दिया है।  अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोडी है। यही वजह है कि मौजूदा हाताल को देखते हुए प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के लोगों के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है और लोगों को वायरस से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चिंता सोशल मीडिया पर व्यक्त करते हुए कहा है। उन्होंने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के स्वास्थ्य सिस्टम पर भी अपनी चिंता जाहिर की है।

Facebook ने किया अपने नए फीचर को किया लॉन्च, जाने क्या है फीचर

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक नोट साझा किया है। इस नोट में उन्होंने लिखा है कि – ‘भारत में कोविड-19 की स्थिति गंभीर है। मैं देश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों और कहानियों को देख रही हूं जो बहुत डरावनी हैं … स्थिति नियंत्रण से बाहर है और हमारी चिकित्सा व्यवस्था टूटने की मकाम पर है।’ इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय लोगों और फैंस से घर में रहने की अपील की है।

शिखर के सर सज चुकी हैं ऑरेंज कैप, पर्पल कैप के हक़दार हैं ये

प्रियंका अपने पोस्ट में आगे लिखती हैं – ‘कृपया घर पर रहें … मैं आपसे घर रहने की भीख मांगती हूं। इसे अपने, अपने परिवार, दोस्तों, समुदाय और अपने फ्रंटलाइन के कार्यकर्ताओं के लिए करें। हर एक डॉक्टर और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता एक ही बात कह रहे हैं कि घर पर रहें।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका के फैंस उनके इस ट्वीट को काफी पसंद कर रहे हैं और साथ ही रीट्वीट भी कर रहे हैं। उनके इस पोस्टपर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों के साथ-साथ मरने वालों की संख्या भी बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। जो चिंता को बढ़ाता है।

Exit mobile version