• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तराखंड के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित : सीएम धामी

Writer D by Writer D
20/04/2023
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को विभागीय अधिकारी गंभीरता से लें। जिलाधिकारी भी जनपदों में समय-समय पर विधायकों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करें।

गुरुवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने यमुनोत्री, बद्रीनाथ, प्रतापनगर, चकराता, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, मंगलौर, लक्सर, खानपुर व हरिद्वार ग्रामीण के विपक्षी और निर्दलीय विधायकों के साथ विधानसभा के विकास परक योजनाओं के समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को समय-समय पर विधायकों के साथ बैठकर क्षेत्र के विकास से दोहे समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाई जाय। ग्रीष्मकाल में लोगों को पेयजल की किल्लत न हो। विकास कार्यों में तेजी लाने और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी कार्यों की प्रगति को देखने के लिए अधिकारियों को क्षेत्र आवंटित कर समय-समय पर स्वयं निरीक्षण करें। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से तहसील स्तर पर भी आवश्यक उपकरणों व मानव संसाधन की पूरी व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि, बागवानी, पर्यटन, उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य शिक्षा, कनेक्टिविटी को और सृदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों की आजीविका में वृद्धि के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सरकार संकल्पित है।

बैठक में विधाकगणों ने सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़कीरण, पेयजल के लिए हैण्डपम्पों की आवश्यकता, पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने, बाढ़ सुरक्षा के कार्य, कूड़ा निस्तारण की समस्या, ड्रेनेज एवं सीवरेज की समस्या एवं अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में विधायकों ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की जा रही पहल की सराहना की। इस पहल को राज्य के व्यापक हित में भी बताया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि बैठक में विधायकों की जो भी जन समस्याएं रखी गई हैं, उनका हर संभव समाधान करने की कोशिश की जाएगी।

बैठक में विधायक प्रीतम सिंह, ई. रवि बहादुर, ममता राकेश, वीरेन्द्र कुमार, फुरकान अहमद, सरवत करीम अंसारी, शहजाद, अनुपमा रावत, संजय डोभाल, विक्रम सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, नितेश झा, बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार एच.सी. सेमवाल, दीपेन्द्र चौधरी, डॉ. आर राजेश कुमार, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, विभिन्न विभागीय अधिकारी, वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamiUttarakhand News
Previous Post

अपराधियों के आगे यूपी का प्रशासनतंत्र पस्त: अखिलेश यादव

Next Post

पृथ्वी में इंसान के अलावा श्वान अकेला ऐसा प्राणी है, जो पूरी वफादारी निभाता है: अमृत अभिजात

Writer D

Writer D

Related Posts

ECI
Main Slider

वोट डालना हम सबकी जिम्मेदारी… बिहार चुनाव से पहले ECI ने किया ऐलान- मतदान के लिए मिलेगी पेड लीव

18/10/2025
113 e-buses join Indian Army
Main Slider

अब देश की रक्षा के साथ पर्यावरण की भी सुरक्षा, भारतीय सेना में शामिल हुई 113 ई-बसे

18/10/2025
Garib Rath Express catches fire
Main Slider

गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, दिवाली पर घर जा रहे यात्रियों में मचा हड़कंप

18/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

आज का दिन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक: सीएम साय

17/10/2025
CM Dhami
Main Slider

आरजेडी और कांग्रेस बिहार में फिर से जंगल राज लाना चाहते…. विपक्ष पर भड़के सीएम धामी

17/10/2025
Next Post
Amrit Abhijat

पृथ्वी में इंसान के अलावा श्वान अकेला ऐसा प्राणी है, जो पूरी वफादारी निभाता है: अमृत अभिजात

यह भी पढ़ें

Case Filed

चेयरमैन के साथ घर में घुसकर मारपीट मामले में दबंगों पर मुकदमा दर्ज

31/12/2022

भारी बारिश ने चारधाम यात्रा में लगाया ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने कहा- जो श्रद्धालु जहां हैं वहीं रहें

07/07/2024
'Gangubai Kathiawadi' on OTT

क्या संजय लीला भंसाली ‘गंगूबाई Kathiawadi’ को ओटीटी पर कर सकते हैं रिलीज

19/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version