• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अपराधियों के आगे यूपी का प्रशासनतंत्र पस्त: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/04/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) स्टार प्रचारक बनकर व्यस्त हैं और उनका प्रशासनतंत्र अपराधियों के आगे पस्त है। दिन दहाड़े अपराधिक घटनाएं हो रही हैं और दावा किया जाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक ठाक है। जनता भी जान गई है कि भाजपा को झूठा प्रचार करने में महारत हासिल है। उसके पास अपना काम बताने के लिए कुछ है नहीं, इसलिए वह समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर अपना समय काट रही है।

अखिलेश ने कहा कि राजधानी लखनऊ में ही जंगलराज के हालात हैं। कृष्णानगर में बदमाशों ने दिन दहाड़े पिस्तौल की नोक पर एक महिला की चेन लूट ली। कैसरबाग इलाके में व्यापारी से 13 लाख रुपये की लूट हो गई। एक संविदा कर्मी ने नौकरी के नाम पर युवती से वसूली की और दुष्कर्म किया। पारा के बुद्धेश्वर मंदिर पर एक बुजुर्ग की सोने की माला बदमाशों ने लूट ली।

प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल 2023 को तमंचा दिखाकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया। चंदौसी से परीक्षा देकर लौट रही बीएससी की छात्रा से बस चालक ने छेडछाड़ की। मेरठ के कंकरखेड़ा में दबंगों ने दो बहनों को घसीट कर पीटा और अश्लील व्यवहार किया। उन्नाव में भाजपा के पांच गुंडों ने नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा वापस न लेने पर जेल से छूटते ही पीड़िता के घर में आग लगा दी। आगरा में ताजगंज स्थित त्रिवेणी इन्क्लेव में सरेशाम दरोगा की बहू को बंधक बनाकर लूट हुई।

ये घटनाएं तो महज गिनती के लिए हैं। प्रदेश में हर दिन लूट, हत्या, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं घटती हैं। पुलिस ज्यादातर मामलों में पीड़िता की मदद के बजाय अपराधीतत्वों के ही पक्ष में दबाव बनाने का काम करती है। लचर विवेचना और अभियोजन में लापरवाही से तमाम अपराधी छूट जाते हैं।

सपा विधायक के समधी की फैक्ट्री में भीषण आग

भाजपा राज में कानून व्यवस्था बुरी तरह चौपट है। महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित हैं। जनता इस सबसे ऊब चुकी है। वह निकाय चुनावों में ही भाजपा को करारा सबक सिखाकर सन् 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की पराजय की अग्रिम पटकथा लिख देगी। उक्त जानकारी सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने गुरुवार को पत्र जारी कर दी है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

उप्र में कोरोना से निराश्रित बच्चों को भी मिलेगा अटल आवासीय विद्यालय योजना का लाभ

Next Post

उत्तराखंड के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित : सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में जैन पर्यटन को रफ्तार, फिरोजाबाद स्थित छदामी लाल जैन मंदिर का 80 फीसदी काम पूरा

01/10/2026
Main Slider

वीरता पदक पाकर बोले पुलिसकर्मी- अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई पुलिसिंग, जनता में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

01/10/2026
Main Slider

‘अखिलेश से पूछिए, इंडी गठबंधन की बैठक में क्यों नहीं आए?’, ओपी राजभर का राहुल गांधी पर सीधा हमला

01/10/2026
Main Slider

यूपीआईटीएस: स्वाद की विरासत को मिली वैश्विक उड़ान

01/10/2026
UPSC
Main Slider

योगी सरकार में पारदर्शी चयन प्रक्रिया को गति, प्रवर्तन कांस्टेबल के 477 पदों पर अंतिम परिणाम जारी

01/10/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित : सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Sara Lee

WWE रेसलर सारा ली का निधन, 30 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

07/10/2022
UGC NET Admit Card Released

दिल्ली हाईकोर्ट PA भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

06/10/2023
kajol

जल्द ही आने वाली है काजोल की नई फिल्म त्रिभंगा, टीजर रिलीज

02/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version