• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनरल कोच में ब्लास्ट के बाद मची भगदड़, चलती ट्रेन से कूदे पैसेंजर

Writer D by Writer D
13/06/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, झाँसी
0
Kamakhya Express

Kamakhya Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

झांसी। झांसी मंडल में सोमवार रात ट्रेन (Train) में एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। कमाख्या स्टेशन (Kamakhya Station) से चलकर डॉ. अम्बेडकरनगर जाने वाली गाड़ी संख्या 19306 ( Kamakhya Express) के जनरल कोच में उस समय अचानक धमाका हो गया, जब ट्रेन झांसी से निकलकर ललितपुर स्टेशन की ओर अपनी गति से जा रही थी।

दरअसल, अभी ट्रेन ( Kamakhya Express) ललितपुर के पहले बसई स्टेशन से ललितपुर के लिए निकली ही थी, तभी ट्रेन के इंजन के ठीक पीछे लगे जनरल कोच में तेज धमाके के साथ धुआं निकलना शुरू हो गया। तभी किसी यात्री ने बम फटने का हल्ला कर दिया। डिब्बे में बैठे यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही भगदड़ मच गई।

धमाके के साथ ट्रेन ( Kamakhya Express Train) के जनरल कोच में धुआं भर गया। ट्रेन में हुए धमाके की आवाज से और डिब्बे में भरे धुएं को देखकर ट्रेन के डिब्बे में भगदड़ का माहौल हो गया।  करीब 200 यात्री अपनी जान बचाने को ट्रेन के गेट की ओर भागे। कई यात्री चलती  ट्रेन से ही कूद गए। तभी किसी यात्री ने होशियारी दिखाते हुए ट्रेन की जंजीर खींचकर बम फटने की सूचना दी।

इस पर ट्रेन ( Kamakhya Express Train) के डिब्बे में लगभग 20 मिनट बाद आरपीएफ के साथ बसई स्टेशन की जीआरपी पुलिस भी पहुंच गई। यात्रियों की मदद से पुलिस ने ट्रेन के जनरल कोच के डिब्बे में लगी आग पर काबू पाया।

Odisha Train Accident: इनकी गलती से हुई ट्रेनों की टक्कर, CBI ने जताई आशंका

सुरक्षाकर्मियों ने तलाशी शुरू की तो पता चला कि राकेश नाम के व्यक्ति के बैग में रखे मोबाइल की बैटरी फटने से यह हादसा हुआ। इस हादसे से ट्रेन (Train) में यात्रा कर रहे मुकेश और राकेश भी झुलस गए। जिन्हें बाद में ललितपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे के बाहर है। ट्रेन को लगभग एक घंटे की देरी से डॉ आंबेडकर नगर के लिए रवाना किया गया।

Tags: Kamakhya ExpressLalitpur newsTrain accident
Previous Post

भारत में लॉन्च हुआ Xiaomi Pad 6, धांसू कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

Next Post

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, भाजपा नेता के दो पुत्रों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Poision
उत्तर प्रदेश

एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत

20/03/2026
Jayant Chaudhary
Main Slider

जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आया कॉल

20/03/2026
Infrastructure
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के 9 वर्षों में यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रांसफॉर्मेशन

20/03/2026
Dhami cabinet expanded, five MLAs took oath as ministers
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

20/03/2026
Saunf Sharbat
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देता है सौंफ का शरबत, स्वाद भी होता है बहुत अलग

20/03/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार भाइयों को रौंदा, भाजपा नेता के दो पुत्रों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

StartUp

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में, स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बना उत्तर प्रदेश

07/12/2025
Arrested

नाबालिग को भगाने व दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

15/06/2022
Many diseases can be driven away by yoga, read full news

योग से दूर भगा सकते हैं कई बीमारियां, पढ़े पूरी खबर

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version