• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अवध असम एक्सप्रेस की बोगी में रखी बोरी में धमाका, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
13/11/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
Awadh Assam Express

Awadh Assam Express

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। बरेली जंक्शन पर दिवाली के अगले ही दिन ऐसी घटना हुई, जिससे हड़कंप मच गया। लालगढ़ से डिब्रुगढ़ के बीच चलने वाली 15910 अवध असम एक्सप्रेस (Awadh Assam Express) के कोच नंबर एस 2 में सोमवार दोपहर तेज धमाका (Explosion) हुआ, जिससे दहशत फैल गई। बोगी में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई को हताहत नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि बोगी में रखी एक बोरी में पटाखे रखे हुए थे। उसी में धमाका हुआ है। जिससे बोरी में आग लग गई। कुछ यात्रियों ने बोरी को तुरंत ट्रेन से बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टला।

जानकारी के मुताबिक अवध असम एक्सप्रेस (Awadh Assam Express) सोमवार दोपहर करीब 12:50 बजे बरेली पहुंची थी। जैसे ही ट्रेन जंक्शन पर रुकी, तभी कोच नंबर एस 2 में तेज धमाका हो गया। जिससे भगदड़ मच गई। धुआं निकलता देख यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। मौके पर तुरंत जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई।

दिवाली पर ख़रीदारी ने टूट गए सारे रिकॉर्ड, पूरे देश में बिक गया इतने लाख करोड़ का सामान

जीआरपी ने बोगी के अंदर जाकर जांच की तो पता चला कि ट्रेन में अज्ञात युवक अवैध तरीके से बोरी में आतिशबाजी लेकर जा रहा था। घटना होते ही युवक ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से कूदकर भाग गया। जीआरपी उसकी तलाश में जुटी है। उधर, घटना के बाद ट्रेन को करीब 45 मिनट रोका गया। सभी कोचों में जांच करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

Tags: Awadh Assam Expressbareilley newsup news
Previous Post

जन समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ स्पीड और गुणवत्ता सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Next Post

छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े सभी कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन

06/05/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पश्चिम बंगाल को लूटने की परत-दर-परत जांच होगी : केशव प्रसाद मौर्य

06/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद का बनवाएं आयुष्मान कार्ड: मुख्यमंत्री

06/05/2026
AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Next Post
PM Modi

छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े सभी कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Charu Asopa

चारु आसोपा ने राजीव सेन पर लगाये गंभीर आरोप, किया तलाक का ऐलान

25/10/2022
hair

बालों की हर समस्या का हल है ये तेल

09/08/2025
राहुल गांधी Rahul Gandhi

तमिलनाडु के सीएम को दिल्ली से पीएम मोदी करना चाहते हैं कंट्रोल : राहुल गांधी

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version