• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जन समस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता के साथ स्पीड और गुणवत्ता सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
13/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सबकी समस्या सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं।

समस्या से जुड़ी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कराएं। समस्या लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराइए मत। सरकार हर समस्या पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएगी।

रविवार को वनटांगियों के साथ दीपावली मनाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान करीब 300 लोगों से मिले। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर लगी कुर्सियों पर बैठाए गए लोगो तक मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना।

इत्मीनान से समस्या सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए। पास में खड़े अधिकारियों को समस्या समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए। अलग-अलग मामलों से जुड़े समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए।

किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन अकाउंट में आएगा पैसा

अपराध व जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों व भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा यदि कोई दबंग, माफिया किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। गरीबों को उजाड़ने वाले कतई न बख्शे जाएं।

जनता दर्शन में हर बार की तरह कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर आए थे। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए।

इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। इस दौरान एक महिला अपनी बच्ची के दोनों आंखों में मोतियाबिंद की समस्या लेकर पहुंची थी। सीएम योगी (CM Yogi) ने उसे भरोसा दिया कि इसका इलाज सरकार कराएगी। उन्होंने महिला के पाल्य के लिए अधिकारियों को जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darbarjanta darshanup news
Previous Post

किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन अकाउंट में आएगा पैसा

Next Post

अवध असम एक्सप्रेस की बोगी में रखी बोरी में धमाका, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Next Post
Awadh Assam Express

अवध असम एक्सप्रेस की बोगी में रखी बोरी में धमाका, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Hridyanath Singh

RSS के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा नेता हृदयनाथ सिंह का निधन, CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

02/01/2024
Namkeen Dalia

नाश्ते में बनाएं कमाल डिश, स्वाद ऐसा की सबकी बन जाएगी फेवरेट

14/02/2026
Tej Pratap invited the entire family for a dahi-chura feast.

राबड़ी आवास पहुंचे तेज प्रताप, पूरे परिवार को दिया दही-चूड़ा भोज का न्योता

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version