• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गणतंत्र दिवस से पहले रेलवे ट्रैक पर जोरदार विस्फोट, फतेहगढ़ साहिब में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/01/2026
in Main Slider, क्राइम, पंजाब, राष्ट्रीय
0
Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब के सरहिंद क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक संदिग्ध विस्फोट (Explosion) ने हड़कंप मचा दिया। यह धमाका विशेष रूप से मालगाड़ियों के लिए बनाए गए ‘डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ पर खानपुर फाटकों के पास हुआ। विस्फोट (Explosion) इतना शक्तिशाली था कि रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह से उड़ गया और पटरी के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट उस समय हुआ जब एक मालगाड़ी ट्रैक से गुजर रही थी।

धमाके (Explosion) की चपेट में आने से मालगाड़ी का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में मालगाड़ी के सुरक्षा अधिकारी अनिल शर्मा (DFCC सुरक्षा अधिकारी) को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि यह फ्रेट कॉरिडोर था और उस वक्त वहां से कोई सवारी गाड़ी नहीं गुजर रही थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में पुलिस ने इस धमाके में RDX जैसे शक्तिशाली विस्फोटक (Explosion) के इस्तेमाल की आशंका को नकारा नहीं है। जांच एजेंसियां इस बिंदु पर गहराई से काम कर रही हैं कि क्या यह किसी बड़ी साजिश या रेल नेटवर्क को निशाना बनाने की कोशिश थी। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम (FSL) को बुलाया गया है ताकि विस्फोटक की सटीक प्रकृति का पता लगाया जा सके।

विस्फोट के बाद जिले के आला अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। जिला पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि घायल अधिकारी पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। रेलवे और पुलिस प्रशासन अब युद्ध स्तर पर ट्रैक की मरम्मत के काम में जुटा है ताकि मालगाड़ियों का संचालन फिर से बहाल किया जा सके। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश जारी है।

बता दें कि दो दिन बाद गणतंत्र दिवस से। उससे पहले ये घटना घटी है, जिससे लोग दहशत में हैं।

Tags: fategarh sahibPunjab News
Previous Post

एक लाख रुपए महंगी हुई चांदी, बना कभी ना टूटने वाला रिकॉर्ड

Next Post

61 हजार से ज्यादा युवा अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे: पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

13/03/2026
Tanning
Main Slider

धूप से काले हो गए हाथ, अपनाएं ये घरेलू उपचार

13/03/2026
Diarrhea
Main Slider

छोटे बच्चों को लग गए हैं दस्त, इन नुस्खों से मिलेगा आराम

13/03/2026
Dry Skin
Main Slider

AC से त्वचा हो गई है ड्राई, तो अपनाएं ये तरीके

13/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
Next Post
PM Modi

61 हजार से ज्यादा युवा अपनी जिंदगी में एक नया चैप्टर शुरू कर रहे: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

glowing skin

चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब

13/02/2026
Foot Odor

पैरों से आने वाली बदबू से हैं परेशान, तो आजमाए ये उपाय

18/04/2025
Sharing test jersey, Harmanpreet Kaur wrote special message for her fans

टेस्ट जर्सी साझा कर हरमनप्रीत कौर ने लिखा अपने फैंस के लिए खास मैसेज

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version