Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पुनर विवाह फेम सृष्टि रोड़े के फैंस को लगा झटका, अस्पताल में एडमिट हैं अभिनेत्री

छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री सृष्टि रोड़े आज पर्दे पर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दे सृष्टि रोड़े को आप सभी ने बिग बॉस 12 में देखा होगा। इस शो में काम करने के बाद सृष्टि रोड़े काफी समय तक चर्चाओं में रही थीं। लेकिन अब अभिनेत्री को लेकर खबर आ रही है कि वे इन दिनों हॉस्पिटल में एडमिट हैं।

जहां से सृष्टि ने सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ अपडेट को शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। बता दे जैसे ही सृष्टि के फैंस को पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती हैं तब से उनके फैंस परेशान है। आप देख सकते हैं टीवी एक्ट्रेस ने एक छोटा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस हॉस्पिटल में बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और इस दौरान उन्होंने फेस मास्क भी लगाया हुआ है।

जानकारी के लिए बता दे इस वीडियो के साथ अदाकारा ने फैंस के लिए एक नोट भी लिखा है। दरअसल सृष्टि की सर्जरी हुई है और खुद अदाकारा का कहना है कि वह अब रिकवर कर रही हैं। देख सकते हैं सृष्टि रोड़े ने फैंस के लिए एक मैसेज शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि, ”5 दिन हो गए, अभी भी अस्पताल में हैं लेकिन ठीक हो रही हूं, शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।”

प्रमोद प्रेमी यादव के गाने ने मचाई धमाल, 24 घंटे में मिले 60 हजार views

लेकिन सृष्टि ने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया है कि उनकी सर्जरी आखिर हुई क्यों हैं? वहीं अगर उनके काम के बारे में बात करें तो सृष्टि टेलीविजन का एक फेमस चेहरा हैं। आपने उन्हें छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, पुनर विवाह, चलती का नाम गाड़ी और इश्कबाज जैसे शो में बेहतरीन अभिनय करते हुए देखा होगा।

 

Exit mobile version