• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंटर की टक्कर से किसान की मौत

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना भगतपुर क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर मिलक खैरखाता गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर (Collision) से साइकिल सवार किसान शाहिद अली (65 वर्ष) की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए लोग नहीं मानें और अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। काफी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद जाम खुला।

थाना भगतपुर क्षेत्र के खैरखाता गांव निवासी शाहिद अली मंगलवार दोपहर में अपने घर से साइकिल से थाना मूंढापांडे क्षेत्र स्थित करनपुर चौराहे के पास लगे बाजार से सामान खरीदने गए थे। शाम करीब 5 बजे वह वापस घर आ रहे थे। जैसे ही मार्ग में वह मिलक खैरखाता गांव के पास पहुंचे तो दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। अचानक टक्कर लगने से शाहिद अली कुछ दूर जाकर गिर गए और इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शाहिद की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कुछ ही देर में शाहिद के परिजन और अन्य ग्रामीण भी मौके पर आ गए। उन्होंने दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम से वाहनों की लंबी कतारें हाइवे पर लग गई। लोगों ने कैंटर चालक की गिरफ्तारी और वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर गुजरने वाले सभी वाहन अत्यधिक स्पीड में दौड़ते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिसकर्मियों ने गुस्साए लोगों को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें। जाम लगाए लोगों ने बाद में मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद परिजन माने और जाम खोलने पर राजी हुए इसके बाद जाम खुला और यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। शाहिद के परिवार में पत्नी हाजरा, पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। भगतपुर थाना प्रभारी ने बताया शिवदत्त शर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और कोई तहरीर भी नहीं दी हैं। यदि मामले में मृतक के परिवार से तहरीर दी गई तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: accident newsMuradabad news
Previous Post

पूर्व आयकर अधिकारी के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Next Post

छोटा भाई हुआ खून का प्यासा, पारिवारिक विवाद में कर दी CRPF जवान की हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

किसी की भी जमीन पर न होने पाए दबंगों का कब्जा : सीएम योगी

23/04/2026
UP Board 10th-12th result
Main Slider

यूपी बोर्ड रिजल्ट कल 4 बजे होगा घोषित, योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक

22/04/2026
उत्तर प्रदेश

स्किल से रोजगार तक, $1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए योगी सरकार का मास्टर प्लान

22/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महिला विरोधी हैं कांग्रेस व सपा के कारनामे : मुख्यमंत्री

22/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

होमगार्ड भर्ती परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि, नकल अथवा अफवाह पर होगी सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री

22/04/2026
Next Post
murder

छोटा भाई हुआ खून का प्यासा, पारिवारिक विवाद में कर दी CRPF जवान की हत्या

यह भी पढ़ें

125 साल के स्वामी शिवानंद ने लगवाई कोरोना की दूसरी डोज

02/11/2021
इंडिगो के मैनेजर की हत्या Indigo's manager murdered

पहले पीएम मोदी लगवाएं कोरोना वैक्सीन , उसके बाद हम भी लगवा लेंगे : तेज प्रताप

08/01/2021
DGP Rashmi Shukla

हटाई गईं DGP रश्मि शुक्ला, विपक्षी दलों की शिकायत पर EC का एक्शन

04/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version