• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छोटा भाई हुआ खून का प्यासा, पारिवारिक विवाद में कर दी CRPF जवान की हत्या

Writer D by Writer D
09/11/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मऊ
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में मंगलवार शाम एक कलयुगी छोटे भाई ने पारिवारिक विवाद में अपने बड़े भाई की हत्या (Murder) कर दी। मृतक चंडीगढ़ में सीआरपीएफ के पद पर तैनात था। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिश्ते को तार-तार करती एक ऐसी घटना मंगलवार को सामने आई, जिसने सभी को हृदय से झकझोर कर रख दिया। चंडीगढ़ में तैनात सीआरपीएफ जवान महेश छुट्टियां में घर आया हुआ था, जहां पारिवारिक विवाद के चलते उसके छोटे भाई ने उसके सिर पर बांस से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक महेश के साले आशीष कुमार ने बताया कि महेश कुमार चंडीगढ़ में सीआरपीएफ पद पर तैनात थे और छुट्टियां में घर आए हुए थे। वे अपने परिवार के साथ मऊ में क्वार्टर लेकर रहते थे और रविवार को वापस अपने ड्यूटी पर जाने वाले थे। महेश अपने पिता से मिलने गांव पहुंचे थे, जहां पारिवारिक विवाद में उनकी छोटे भाई अखिलेश से बहस हो गई जिस पर अखिलेश ने फोन कर पुलिस बुला ली जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। थाने से आने के बाद दोनों पक्ष घर पहुंचे तो वहां फिर विवाद बढ़ गया और अखिलेश ने खेत से बांस उठाकर अपने बड़े भाई महेश के सिर पर प्रहार कर दिया।

आनन-फानन में परिवार वाले महेश को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत का हवाला देते हुए रेफर कर दिया। ऐसे में जब तक परिवार वाले उन्हें दूसरे अस्पताल ले जा पाते, रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और बच्चे पुलिस वालों को पड़कर रोते हुए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बच्चों को रोता देख वहां सभी की आंखें नम हो गई हैं।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने बताया कि मामला जमीन से जुड़ा है। पुलिस जांच कर रही है और दोषी के खिलाफ सख्त करवाई की जाएगी।

Tags: crime newsmau news
Previous Post

कैंटर की टक्कर से किसान की मौत

Next Post

9 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Writer D

Writer D

Related Posts

Storm and rain wreak havoc in Bareilly
Main Slider

बरेली में मौसम ने मचाई तबाही, 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी से बिजली आपूर्ति ठप

11/06/2026
Panchayat Elections
उत्तर प्रदेश

इस जिले की पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी, एक लाख से अधिक नाम हुए कम

11/06/2026
Ram Mandir
उत्तर प्रदेश

राम मंदिर दान विवाद में नया मोड़, एक और महंत ने उठाए सवाल

11/06/2026
Murder
क्राइम

हांसी में दिनदहाड़े जिम संचालक की हत्या, युवती भी घायल

11/06/2026
AK Sharma
Main Slider

विभाग की खबरें मुझे टीवी चैनलों से मिल रही हैं… ऊर्जा मंत्री ने चेयरमैन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

11/06/2026
Next Post
horoscope

9 नवंबर राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें

noida accident

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत

08/01/2021
Masik Shivaratri

महाशिवरात्री पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

06/03/2024

डासना देवी मंदिर पहुंचे वसीम रिजवी, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद की भेंट

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version