• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रिपल मर्डर से दहला फ़तेहपुर! किसान नेता, बेटे व भाई को गोलियों से भूनकर हत्या

Writer D by Writer D
08/04/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फतेहपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फतेहपुर। आज सुबह किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे अभय सिंह व भाई रिंकू सिंह की गोलियों से भूनकर कर हत्या (Murder) कर दी गई। हत्या का आरोप पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह व उसके साथियों पर लगा है। वर्तमान में मृतक पप्पू सिंह की मां ग्राम प्रधान हैं। फिलहाल, पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों और परिजनों में जबरदस्त आक्रोश है। वे शव को उठाने नहीं दे रहे हैं। पुलिस अफसर समझाने में जुटे हैं। आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस टीम लग गई है। माहौल बेहद तनावपूर्ण है। पूरा मामला जिले के हथगाव थाना क्षेत्र के आखिरी गांव का है।

दरअसल, घटना मंगलवार सुबह की है जब रास्ते से ट्रैक्टर निकालने को लेकर मृतक और हमलावर पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते इस कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इसी दौरान ट्रैक्टर सवार पूर्व प्रधान मुन्नू सिंह और उसके साथियों ने लाइसेंसी राइफल से फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें पप्पू सिंह, अभय सिंह और रिंकू सिंह की मौके पर मौत हो गई।

मृतक किसान नेता पप्पू सिंह की मां रामदुलारी वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं, जबकि मुन्नू सिंह पूर्व प्रधान है। दोनों पक्षों में काफी समय से रंजिश थी। पहले भी विवाद हुआ था। लेकिन किसी को क्या पता ये विवाद एक दिन तीन लोगों की जान ले लेगा। फिलहाल, सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। लेकिन मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें शव उठाने से रोक दिया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े हैं।

वरिष्ठ बीजेपी नेता का निधन, शेखावत सरकार के बने थे संकट मोचन

घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर के एसपी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

धवल जायसवाल (एसपी, फतेहपुर) ने बताया हथगाव क्षेत्र के आखिरी गांव में आज पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई की तीन व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। घटनास्थल से अभय सिंह, पप्पू सिंह, रिंकू सिंह के गोली लगे शव बरामद हुए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। समस्त उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। परिजनों से सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए तहरीर प्राप्त कर ली गई। इसमें तीनों मुख्य आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: crime newsfatehpur newsup news
Previous Post

तेज रफ्तार कार का कहर! 10 लोगों को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत

Next Post

बदल गया संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम, जानिए अब क्या कहलाएगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Next Post
Shahi Jama Masjid

बदल गया संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम, जानिए अब क्या कहलाएगी

यह भी पढ़ें

विशालाक्षी फाउंडेशन का सफ़ाई अभियान

गोमती रिवर फ्रंट पार्क में विशालाक्षी फाउंडेशन ने चलाया सफ़ाई अभियान

14/02/2021
Abdullah Azam

अब्दुल्ला आजम की दोषसिद्धि पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

29/03/2023
PM Modi inaugurated UPITS 2025

भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म बनाए, जो सबको साथ लेकर चलते हैं: पीएम मोदी

25/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version