• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार कार का कहर! 10 लोगों को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत

Writer D by Writer D
08/04/2025
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
A speeding car crushed 10 people

A speeding car crushed 10 people

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान के जयपुर शहर में बेकाबू कार का सोमवार रात कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार कार ने 10 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 घायलों का शहर के अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि आखिर में लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ड्राइवर का नाम उस्मान बताया जा रहा है। घटना के वक्त वह शराब के नशे में धुत था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि नियंत्रण खोते ही कई लोगों को कुचल दिया गया। कार ने कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस और दुर्घटना थाना उत्तर की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

नाहरगढ़ हिट एंड रन केस में कार चालक उस्मान को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। उस्मान जयपुर में ही वीकेआई इलाक़े में लोहे के बेड बनाने की फ़ैक्ट्री चलाता है। बताया जा रहा है कि गाड़ी चलाते वक़्त उस्मान नशे में धुत था। उसका मेडिकल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार आरोपी की फ़ैक्ट्री के नाम ही रजिस्टर है।

दिग्गज एक्टर का बेटा आग से झुलसा, सिंगापुर में चल रहा इलाज

नाहरगढ़ इलाके में सोमवार रात हिट एंड रन मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। आज सुबह शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में पहले ही ममता कंवर (50) और अवधेश पारीक (37) की मौत हो चुकी है। हादसे में घायल अन्य लोगों की पहचान मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50) और अंशिका (24) के रूप में हुई है। सभी को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। यह भीषण हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही कार(RJ14UJ6504) ने नाहरगढ़ रोड पर अनियंत्रित होकर कई राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को रौंद दिया। टक्कर के बाद कार चालक उस्मान मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Tags: accident newscrime newswrajasthan news
Previous Post

दिग्गज एक्टर का बेटा आग से झुलसा, सिंगापुर में चल रहा इलाज

Next Post

ट्रिपल मर्डर से दहला फ़तेहपुर! किसान नेता, बेटे व भाई को गोलियों से भूनकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
Consensus reached on Yamuna water dispute
राजनीति

पानी के मुद्दे पर हरियाणा-राजस्थान में बनी सहमति

23/06/2026
CM Dhami
राजनीति

राष्ट्रवाद के मजबूत स्तंभ थे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: CM धामी

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
Next Post
Murder

ट्रिपल मर्डर से दहला फ़तेहपुर! किसान नेता, बेटे व भाई को गोलियों से भूनकर हत्या

यह भी पढ़ें

Guru Pushya Yoga

677 साल बाद गुरु पुष्य नक्षत्र पर बन रहा है गुरु-शनि का दुर्लभ योग, ये खरीदना होगा शुभ

28/10/2021
gram, jaggery

भूने हुए चनों के साथ गुड़ खाने के ये फायदे चौंका देंगे आपको

27/01/2022

शराबी ने दो बेटियों की गर्दन काटी, खुद को भी मारा चाकू

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version