• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम, लखनऊ में भी प्रदर्शन

Desk by Desk
27/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर
0
किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम farmers protest in baghpat

किसानों ने बागपत में किया चक्‍का जाम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में भी कृषि कानून वापस लेने की मांग के साथ किसान आंदोलन में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर चक्‍का जाम और विरोध प्रदर्शन हुए है। राजधानी लखनऊ में भारतीय किसान यूनियन ने अहिमामऊ-सुल्‍तानपुर रोड पर चक्‍का जाम की तैयारी की थी, लेकिन प्रशासनिक मुस्‍तैदी से यह संभव नहीं हो सका। लखनऊ में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्‍यक्ष हरनाम सिंह वर्मा के नेतृत्‍व में किसानों ने चिनहट थाना क्षेत्र के नौबस्‍ता कला में प्रदर्शन किया।

हरनाम सिंह वर्मा ने बताया कि कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में उनके नेतृत्‍व में किसानों का दल सदर तहसील में प्रदर्शन करने जा रहा है। वर्मा ने कहा कि हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। अगर पुलिस हमें गिरफ़्तार करेगी तो गिरफ़्तारी देंगे। अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्‍यवस्‍था प्रशांत कुमार ने लखनऊ में प्रदर्शन को बेअसर बताया है। उन्‍होंने कहा कि किसानों की चेतावनी को देखते हुए पूरे प्रदेश में कानून-व्‍यवस्‍था के दृष्टिगत व्‍यापक तैयारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद

उधर बागपत से मिली खबर के मुताबिक भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों को वापस लेने और किसानों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में शुक्रवार को बागपत जिले में निवाड़ा पुल पर शुक्रवार को सोनीपत हाइवे को जाम किया। पंजाब और हरियाणा के किसानों पर किये गए लाठी चार्ज पर आक्रोश जताते हुए भाकियू ने पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाम का एलान किया था। वहीं भाकियू के जाम को देखते हुए पुलिस ने मार्ग बदले हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि बागपत जिले में निवाड़ा पुल हरियाणा और उत्तर प्रदेश का बार्डर है। यहां किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मजिस्ट्रेट मौजूद हैं व भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। इसके साथ ही स्थानीय किसान नेताओं से पुलिस सम्पर्क बनाए हुए है।

Tags: Agricultural LawBaghpatDelhi Chalo Farmer MovementFArmerfarmer movementFarmer Movement in UPhindi newsLucknownews in hindiupकिसानकिसान आंदोलनकृषि कानूनदिल्ली चलो किसान आंदोलनबागपतयूपीयूपी में किसान आंदोलनलखनऊ
Previous Post

पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लगा झटका, परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिया इस्तीफा

Next Post

अमेरिका में यहां तक वार कर सकता है चीन का महाविनाशक परमाणु बॉम्बर H-20

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

29/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
PM Modi offers prayers at Shri Kashi Vishwanath Temple
Main Slider

नरेंद्र मोदी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, बच्चों पर बरसाया प्यार

29/04/2026
A massive fire broke out in Gaur Green Society in Ghaziabad.
Main Slider

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में लगी भीषण आग, धुएं ने ढका इलाका

29/04/2026
Semolina
फैशन/शैली

खाने के सामान में पड़ जाते हैं कीड़े, तो आजमाए ये उपाय

29/04/2026
Next Post
china's stealth aircraft

अमेरिका में यहां तक वार कर सकता है चीन का महाविनाशक परमाणु बॉम्बर H-20

यह भी पढ़ें

वाहन चोर गिरफ्तार

नोएडा : वाहन चोर गिरोह के छ बदमाश गिरफ्तार, 13 वाहन बरामद

13/09/2020
Driving Licence

RTO-ARTO कार्यालयों में डीएल आवेदकों की तारीखें 15 मई तक रद्द

28/04/2021
Yogi cabinet expansion

योगी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर, उद्योग को लेकर कई बड़े फैसले

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version