• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों ने 90 मोबाइल टावरों के काटे कनेक्शन, कैप्टन ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Writer D by Writer D
29/12/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, पंजाब, राजनीति, राष्ट्रीय
0
mobile tower

मोबाइल टावरों में तोडफोड

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब में आक्रोशित किसानों ने 24 घंटों के भीतर जियो के 90 मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे हजारों मोबाइल फोन ठप हो गए हैं। पिछले दो दिनों में पंजाब में किसानों ने 1500 जियो के मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त किया है।

हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ने मोबाइल टावरों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी। जिस पर मुख्यमंत्री किसानों से अपील कर चुके हैं कि वह मोबाइल टावरों को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद भी किसान मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

सोमवार को भी किसानों ने जालंधर सहित राज्य के अन्य शहरों में स्थापित जियो के 90 मोबाइल टावरों को निशाना बनाया। सोमवार को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस को टावरों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Punjab CM Captain Amarinder Singh directs police to take action against those vandalising mobile towers in the state

(file photo) pic.twitter.com/SeScsAtU1y

— ANI (@ANI) December 28, 2020

जानकारी के अनुसार अब तक पंजाब में जियो के 1500 मोबाइल टावरों को किसानों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने टावर को संचालित करने के लिए तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार की भी पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बता दें कि पंजाब भर में जियो के 9000 मोबाइल टावर संचालित हो रहे हैं।

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत ने हासिल की विशाल जीत, 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट

टावर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (टीएआईपीए) के अनुसार टावरों के कनेक्शन बाधित होने से पंजाब के अधिकांश जिलों में 12000 स्क्वायर किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में दूर संचार सेवा बाधित हुई है। किसान लगातार टावरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सोमवार को किसानों ने 1600 मोबाइल टावरों को संचालित करने में उपयोग होने वाली तार को जला दिया।

#WATCH Villagers of Tibbi Kalan in Punjab’s Firozpur vandalise a telecom tower to express their support towards farmers protesting against the three farm bills pic.twitter.com/sCWMYiU0Kq

— ANI (@ANI) December 28, 2020

जालंधर के लम्मा पिंड रोड पर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों किसानों ने इकट्ठा होकर जियो के चार टावरों की बिजली काट दी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी लेकिन उन्होंने टावर बंद करवा रहे किसानों को नहीं रोका। इस दौरान किसानों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने लम्मा पिंड रोड और आसपास लगे कई टावरों के मालिकों को इन्हें बंद करवाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कंपनियों को चेतावनी दी कि इन्हें दोबारा चालू करवाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

पेट्रोल-डीजल के दामों में 22वें दिन भी नहीं हुआ फेरबदल, चेक करें आज के रेट

मोगा के गांव अजीत सिंह में रविवार शाम कुछ किसानों ने जियो के टावर का कनेक्शन काट दिया था। इसके बाद वहां रखा जेनरेटर भी उखाड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और चार किसानों को हिरासत में ले लिया। हिरासत की भनक लगते ही किसान नेताओं ने थाने का घेराव कर लिया। एक घंटे बाद पुलिस ने चारों को छोड़ दिया।

किसानों ने थाना प्रभारी को चेतावनी दी थी है कि यदि एक घंटे के भीतर किसानों को नहीं छोड़ा गया तो थाने के बाहर पक्का मोर्चा लगा दिया जाएगा। किसी भी किसान को पुलिस ने टॉर्चर किया है तो किसान संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने चारों को छोड़ दिया।

Tags: Captain Amrinder SinghChandigarhfarmer protestHaryanajio mobile towermobile towerNational newspunjabTelecom
Previous Post

बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भारत ने हासिल की विशाल जीत, 7 जनवरी से तीसरा टेस्ट

Next Post

तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत, चालक फरार

Writer D

Writer D

Related Posts

Surya Pratap Shahi
उत्तर प्रदेश

किसान हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही योगी सरकार: सूर्य प्रताप शाही

28/05/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

जनभागीदारी से मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

28/05/2026
Jal Jeevan Mission
लखनऊ

योगी सरकार में जल गुणवत्ता का परीक्षण: जल जीवन मिशन बना ग्रामीण महिलाओं की आय का नया जरिया

28/05/2026
CM Dhami and Mahendra Bhatt felicitated Nitin Nabeen
Main Slider

देवभूमि पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का भव्य स्वागत, सीएम धामी व महेंद्र भट्ट ने किया अभिनंदन

28/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

तकनीक, संवेदनशीलता और प्रोफेशनल दक्षता से लैस रहे यूपी पुलिस: मुख्यमंत्री

28/05/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, एक की मौत, चालक फरार

यह भी पढ़ें

cm yogi

बिना चिंता कराइए उपचार, हॉस्पिटल का पैसा देगी सरकार : सीएम योगी

11/11/2024
Guru Dev

देव गुरु करेंगे कृत्तिका नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

28/05/2024
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाई धूम, बिक गईं 1 लाख से ज्यादा यूनिट, Ola को पछाड़ा

1 लाख से ज्यादा बिक्री! इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने Ola की नींद उड़ाई

08/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version