Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन सिर्फ मीडिया में है : सूर्य प्रताप शाही

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने गुरूवार को कहा कि किसान आंदोलन सिर्फ मीडिया में है।

लखनऊ से मिर्जापुर जाते समय शाही राजमार्ग से सटे धान क्रय केंद्र पर अचानक आ पहुंचे । क्रय केंद्र पर नाम मात्र की खरीददारी होने पर उन्होने जमकर फटकार लगायी। उन्होने कहा कि कुछ तथाकथित किसान अपने को आंदोलनरत बता रहे हैं सभी को एक मत तों किया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व गेहूं व गन्ने की खरीददारी एमएसपी पर कराई गई है। देश भर के किसानों को किसान सम्मान निधि का वितरण किया गया है। इन सारी परिस्थितियों के बाद भी सरकार किसानों को हर सुविधाएं व सहूलियतें देने को तैयार है। सरकार ने धान क्रय केंद्रों को अच्छी तरह से चलाने का निर्णय लिया है।

धान क्रय में शिथिलता बरते जाने के पत्रकारों के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक नवंबर से धान क्रय केंद्र खोले गए बीच में धनतेरस, दीपावली भैया दूज व छठ जैसे पर्व होने के कारण खरीद की गति धीमी हो गई थी। 50 फ़ीसदी धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है। एमएसपी के आधार पर किसानों से धान की खरीद हो रही है। किसानों को उनकी फसल की सही कीमत मिल जाए जिसके लिए प्रदेश की योगी सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री धामी ने ने ज्वालापुर विधानसभा को दी सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात

सुल्तानपुर के बरासिन में निर्मित हो रहे कृषि विज्ञान केंद्र के संबंध में कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य प्रगति पर है, निर्माण के लिए अपेक्षित धनराशि कार्यदाई संस्था को उपलब्ध करा दी गई है।

Exit mobile version