• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के अपमान के बावजूद किसान पीछे हटने को तैयार नही : अखिलेश

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, सहारनपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का सिंहनाद करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानो को टायरों के नीचे कुचलने और उनका अपमान करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के दिन गिने चुने रह गये हैं।

चौधरी यशपाल की जयंती के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये श्री यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुये कहा “ योगी उसको बोलते है जो दूसरे का दुख अपना समझे। गुरूनानक देव ने कहा है कि माया के बीच रहकर माया से दूर रहे वो योगी होते है मगर मुख्यमंत्री योगी और उनके लोगों का कारनामा लोगों ने लखीमपुर में देखा जहां गाडियों के टायरों से किसानो को कुचला गया। कानून को भी कुचलने की भी तैयारी थी। उन्हे देर नहीं लगेगी कि जब वह संविधान को भी कुचल देंगे।”

उन्होने कहा “ किसान अन्नदाता है वह हमारा पेट भरता हैं। हमे पहनने को कपड़े देता है। मौजूदा सरकार में हालांकि उसे अपमानित होना पड रहा है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है और यह सरकार उनका मवाली कह रही है। उनका वश चले तो आतंकवादी कह दें। भाजपा के अपमान के बावजूद किसान पीछे हटने को तैयार नही है। वह गद्दी पर बैठाना भी जानते है और उतारना भी जानते है।”

कारोबारी मनीष की पत्नी को केडीए से मिला नियुक्ति पत्र, सोमवार को करेंगी ड्यूटी जॉइन

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानो की आय दाेगुनी करने का वादा किया था मगर उलटा सभी चीजों के दाम बढ गये। गन्ना किसानो का चार हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का बकाया है। अभी सरकार ने पिछले साल का भुगतान नहीं किया है। लखीमपुर धान का इलाका है। धान उगाने वाला किसान को अपने उत्पाद की कीमत एक हजार रूपये क्विटंल भी नहीं मिल पा रही है। पेट्रोल 100 रूपये पार कर गया। यह सरकार रही तो पेट्रोल डीजल नीचे नहीं जायेगा। कीटनाशक , डीएपी, खाद की कीमते आसमान छू रही है। सरसों का तेल महंगा हो गया मगर सरसों पैदा करने वाला किसान बदहाल है। सरकार का बेतुका तर्क है कि सरसों का तेल इसलिये महंगा हुआ क्योंकि मिलावट नहीं कर पा रहे है।

उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार पांच ट्रिलियन डालर की इकोनामी की बात कर रहे थी तो यूपी के नकलची मुख्यमंत्री ने भी एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था का वादा कर लिया मगर नतीजा सिफर है। किसानो के लिये बिजली के मीटर भी लग गये और तेज भी भागने लगे। बिल बढा दिया। कमरतोड़ महंगाई से बेहाल किसानो को 500 रूपये दिये जाने लगे मगर क्या यह सम्मान की बात है। वास्तव में चुनाव से पहले एकाउट पर पैसा भेजकर सरकार किसानो को धोखा देने का काम कर रही है।

श्री यादव ने कहा कि कोरोना काल में गरीबों को इस सरकार ने मरने के लिये छोड़ दिया था। जब गरीबों को सबसे ज्यादा जरूरत थी, उन्हे अनाथ छोड दिया था। न दवाई दी, न आक्सीजन दी और न ही अस्पतालों में बेड दे पाये। यहां तक कि दाह संसकार के लिये लकडी भी नही दे पाये। श्मशान घाट पर टीन शेड लगाकर अंतिम संस्कार किया गया। गाजीपुर, इलाहाबाद, कन्नौज, उन्नाव समेत तमाम स्थानो पर गंगा में लाशें उतरा रही थी। सरकार का तर्क था कि बिहार से बह कर आयी है लेकिन कोई बता सकता है कि क्या उलटे गंगा बह सकती है।

Tags: akhilesh yadavAkhilesh Yadav attacked Yogi governmentAkhilesh Yadav Attacks on BJPSaharanpur news
Previous Post

नशेड़ी पति ने शराब पार्टी में दोस्तों को सौंप दी पत्नी, उसके बाद……

Next Post

देश में गहराया कोयला संकट, NTPC की दूसरी इकाई भी हुई बंद

Writer D

Writer D

Related Posts

vitamin-b12
Main Slider

गेहूं के आटे में मिलाएं ये एक चीज, दूर होगी Vitamin-B12 की कमी

15/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
NTPC

देश में गहराया कोयला संकट, NTPC की दूसरी इकाई भी हुई बंद

यह भी पढ़ें

CM Yogi paid tribute to Atal Bihari Vajpayee

अटल बिहारी वाजपेयी जी का विराट व्यक्तित्व व कृतित्व देशवासियों को प्रेरणा प्रदान करता: मुख्यमंत्री

25/12/2025
Maha Kumbh

महाकुम्भ भारतीय संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय प्रतीक

17/02/2025
Beaten

भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version