Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसानों का रेल रोको आंदोलन शुरू, कई ट्रेनें निरस्त, हजारों यात्री परेशान

rail roko aandolan

rail roko aandolan

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का आज देशव्यापी रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है, शाम चार बजे तक रेल यातायात बाधित रहेगा। हरियाणा के बहादुरगढ़ में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं। लखनऊ में धारा 144 लागू कर दी गई है। कई जगह किसान नेताओं को नजरबंद किया गया है।

किसान आंदोलन को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। सीतापुर मैलानी के बीच ट्रेन निरस्त रहेगी। ऐसे ही (05361-62) बहराइच मैलानी तथा (05357-58) बहराइच नानपारा ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।

वहीं, आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। मोर्चे का फोकस इस बार पूर्वी यूपी पर ज्यादा है, क्योंकि यहां 27 सितंबर को भारत बंद का असर काफी कम देखा गया था।

दिवंगत अमीरचंद के अंतिम दर्शन करने पहुंचे दत्तात्रेय होसबोले, फूट-फूटकर रोईं मालिनी अवस्थी

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा के बाद किसानों ने पूरे प्रदेश में विरोध दर्ज कराया था। अब संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल रोको आंदोलन हो रहा है। मोर्च की रणनीति है कि इस आंदोलन का पूरे प्रदेश में असर दिखे।

लखीमपुर कांड के बाद किसानों का आक्रोश इस बार प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में भी दिखा है। मोर्चा चाहता है कि यह आक्रोश किसानों में बना रहे। इसके लिए कई बार बैठकें कर आंदोलन की तैयारियां की गईं हैं।

Exit mobile version