Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बीजेपी सरकार में किसान बेहाल,जमाखोर मालामाल: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में योगी सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान बेहाल हैं। इसके उलट जमाखोर मालामाल हो रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि बिचैलियों और बड़े व्यापारियों के सरकारी तंत्र से मिलीभगत की वजह से किसान अपनी फसल उन्हें औन पौने दाम पर बेचने को मजबूर है। वहीं सरकार झूठे दावों का गुणगान कर अपनी कमियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है। किसानों के सपनों की हत्या हो रही है। भाजपा सरकार किसानों की आय दुगनी करने, और किसान की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं कृषि उपज की उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने के अपने वादे भूल चुकी है।

एक्ट्रेस काजल अगरवाल बनी दुल्हन, शेयर की पहली तस्वीर

उन्होंने कहा कि किसानों को इस वर्ष धान की फसल से बहुत उम्मीद थी। सही न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल जाता तो उनके बेटे-बेटी की शादी हो जाती और वर्षा-बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकान की मरम्मत हो जाती। किसान का दुर्भाग्य उसको 1888 रूपये का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य तो मिला नहीं, उल्टे 800 से 1000 रूपये और अधिकतम 1200 रूपये प्रति कुंतल धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। धान खरीद केन्दों में अव्यवस्था और लूट का राज कायम है।

मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, कमलनाथ अब स्टार प्रचारक नहीं

सपा अध्यक्ष ने कहा कि धान केन्द्रों पर नमी के बहाने किसान लौटाए जा रहे हैं वहीं उनके आसपास बिचैलिये सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। कपास-धान की खरीद में निजी एजेंसियों की चांदी रही है। मक्का माटी मोल बिक रहा है। 3 हजार और साढ़े तीन हजार रूपये में बिकने वाला बासमती धान इन दिनों 1500 रूपये प्रति कुंतल में भी नहीं बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि किसान और छोटे दुकानदार की बर्बादी हो रही है, दो चार पूंजीपतियों का पूरे कारोबार पर कब्जा होता जा रहा है। भाजपा सरकार जो नया कृषि विधेयक लाई है उससे खेत पर किसान का मालिकाना हक समाप्त हो जाएगा। उसकी खेती कारपोरेट की शर्तों पर होगी। कृषि अर्थव्यवस्था के प्रति भाजपा सरकार की लगातार उपेक्षा का ही फल है कि देष की अर्थव्यवस्था में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

श्री यादव ने कहा कि किसान और व्यापारियों के रिश्तो में जहर घोलकर भाजपा ने देश को बहुराष्ट्रीय कम्पनियों और पूंजीघरानों को सौंपने की साजिश रची है। देशवासियों को इससे सावधान रहना है। भाजपा सरकार के रहते चारों तरफ अंधेरा रहेगा। समाजवादी सरकार बनने पर ही किसान सुखी होगा और विकास पटरी पर आएगा।

Exit mobile version