• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता ने की अपने 13 दिन के बच्चे की हत्या कर जंगल में फेंका शव, दो लोग गिरफ्तार

Writer D by Writer D
19/09/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
baby

baby

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे शहर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक पिता ने अपने 13 दिन के बच्चे की हत्या कर दी और शव को पुणे एयरपोर्ट के पास वाले जंगल मे फेंक दिया। लिव-इन में रहने के दौरान वह पिता बना था लेकिन उसकी साथी ने बाद में बच्चे को लेकर शिकायत की तो सारा मामला सामने आया।

पुलिस के अनुसार, 2018 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बिन ब्याही युवती ने 14 मार्च 2019 को एक बच्चे को जन्म दिया था लेकिन जन्म के 13 दिन बाद ही पिता ने नवजात शिशु की हत्या कर दी। हत्या के आरोप में नवजात के पिता और हत्या में मदद करने उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जंगल में पुलिस को नवजात शिशु के कपड़े ढाई साल बाद मिले हैं। मुख्य आरोपी शुभम महेश भांडे (22 साल) पुणे के वडगांव शेरी इलाके का रहवासी है और 23 वर्षीय योगेश सुरेश काले जो मांजरी इलाके का निवासी है और उसे भी गिरफ्तार किया गया।

मुंडवा पुलिस के मुताबिक आरोपी शुभम और पीड़ित लड़की 2017 से एक कंपनी में साथ काम कर रहे थे। पहले दोनों दोस्त थे, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय बाद दोनों साथ में यानी लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। इस बीच युवती ने 14 मार्च 2019 को एक बच्चे को जन्म दिया।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित, अब दिल्ली में होगा नए मुख्यमंत्री का फ़ैसला

जन्म के वक्त नवजात का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक ठाक था। आरोपी शुभम ने पीड़िता से कहा कि वह दोनों के भविष्य के बारे में सोचकर बच्चे को अनाथालय में छोड़ रहा है। 28 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी शुभम उसके बेटे को ले गया। कुछ देर बाद घर आने पर आरोपी ने पीड़िता को यह भी बताया कि वह बच्चे को अनाथालय में छोड़ आया है।

समय-समय पर पीड़िता आरोपी शुभम से बच्चे के बारे में पूछती थी कि बच्चा ठीक है। वह बार-बार आरोपी को बच्चे से मिलने के लिए कहती थी, लेकिन समय-समय पर आरोपी पीड़िता की बात हां में जवाब देकर टाल देता था।

आखिकार पीड़िता को शुभम पर शक हो गया जिसके बाद पीड़िता ने चंदन नगर पुलिस को सारी बात बताई। ऐसे में आरोपी शुभम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तब आरोपी शुभम ने बताया कि जब बच्चे को छुट्टी दे दी गई, तो उसने अपने दोस्त योगेश काले के साथ हवाई अड्डे के पास वाले जंगल में ले गया और उसे वहीं फेंक दिया। इस घटना को कुछ युवकों ने देखा तो उस समय आरोपी और उस जगह खेती करने वाले युवकों के बीच झगड़ा भी हो गया था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मुंडवा पुलिस ने कहा कि नवजात बालक का कुछ सामान भी मिला और जांच के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी युवक और उसका दोस्त पुलिस हिरासत में हैं।

Tags: crime newsMaharashtra News
Previous Post

कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्थगित, अब दिल्ली में होगा नए मुख्यमंत्री का फ़ैसला

Next Post

संयुक्त राष्ट्र में गुंजेगी भारत की बेटी की आवाज, भविष्य की दुनिया की पेश करेगी तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

संयुक्त राष्ट्र में गुंजेगी भारत की बेटी की आवाज, भविष्य की दुनिया की पेश करेगी तस्वीर

यह भी पढ़ें

Sambhal violence: Now DIG jail suspended

आर्किटेक्ट का मिला शव, चौकी प्रभारी निलंबित

01/01/2023
सैनिटाइजर से कैंसर का खतरा!

शराब नहीं मिली तो पी लिया हैंड सैनिटाइजर, हुई नौ लोगों की मौत

31/07/2020
Mahila Samman Yojna

‘महिला सम्मान-संजीवनी जैसी कोई योजनाएं नहीं’, केजरीवाल के ऐलान को दिल्ली सरकार ने नकारा

25/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version