• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता ने बेटी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया

Writer D by Writer D
22/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, फर्रूखाबाद
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को पिता ने अपनी बेटी की गोली मार कर हत्या (Murder) कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा (Shoots) लिया। घटना की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए कार्रवाई में जुट गए।

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा याकूतगंज निवासी बाबूराम (35) ने आज सुबह 315 बोर के तमंचे से अपनी 17 वर्षीय बेटी मुस्कान को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मुस्कान कक्षा 8 में पड़ती थी। बेटी की हत्या के बाद पिता ने भी खुद को गोली से उड़ा लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी करते हुए कार्रवाई शुरू की गई। घटना को लेकर लोगों का कहना है कि बाबूराम के ऊपर कर्ज था, इस वजह उसने बेटी की हत्या कर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक बाबूराम आईपीएल सट्टा तथा जुआ भी खेलता था। इसी बात को लेकर पत्नी और बच्चों से विवाद हुआ। विवाद में ही उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे दिया। पिता-पुत्री के शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newsfarukkhabad news
Previous Post

पत्नी व उसकी गर्भवती भाभी की नृशंस हत्या, पति गिरफ्तार

Next Post

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गम्भीर

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
Truck-Trolley Collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गम्भीर

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी-सीएम योगी के विश्वास पर खरे उतरे : एके शर्मा

19/04/2022
Sangam Nose

महाकुंभ स्नान के दौरान ना करें इन नियमों की अनदेखी, मिलेगा पाप

21/01/2025
Magha Purnima

साल की आखिरी पूर्णिमा पर करें ये उपाय, माता लक्ष्मी आपको बना देंगी धनवान!

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version