• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रयान-2 का मज़ाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी मंत्री ने Chandrayaan-3 के लिए कही ये बात

Writer D by Writer D
23/08/2023
in अंतर्राष्ट्रीय, Main Slider
0
Fawad Chaudhary

Fawad Chaudhary

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस्लामाबाद। भारत के मून मिशन Chandrayaan-2 का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी (Fawad Chaudhary) ने मून मिशन Chandrayaan-3 की जमकर प्रशंसा की है। फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary)  ने मंगलवार को भारत के मून मिशन Chandrayaan-3 की प्रशंसा करते हुए इसे मानव जाति के लिए ऐतिहासिक पल बताया है। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया से आग्रह किया है कि वो Chandrayaan-3 के सॉफ्ट लैंडिग का सीधा प्रसारण करें।

इमरान खान की सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रह चुके फवाद हुसैन चौधरी (Fawad Chaudhary)  ने इससे पहले 14 जुलाई को भी इसरो को बधाई दी थी। 14 जुलाई को ही इसरो ने मून मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

मानव जाति के लिए ऐतिहासिक पलः पाकिस्तान के पूर्व मंत्री

पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary)  ने मंगलवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पाकिस्तानी मीडिया को कल शाम (यानी आज) 6:15 बजे चंद्रयान-3 की चंद्रमा की लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। पूरे मानव जाति खासकर भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। बहुत-बहुत बधाई हो।”

Pak media should show #Chandrayan moon landing live tomorrow at 6:15 PM… historic moment for Human kind specially for the people, scientists and Space community of India…. Many Congratulations

— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) August 22, 2023

इससे पहले 14 जुलाई को जब इसरो ने मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। उस वक्त भी फवाद हुसैन ने इसरो को बधाई दी थी। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद उन्होंने लिखा था, “चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष और विज्ञान समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं।”

कभी ISRO का उड़ाया था मजाक

इसरो के मून मिशन Chandrayaan-2 के दौरान पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary)  ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मजाक उड़ाया था। 2019 में चंद्रयान-2 के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया था। इस बजट पर सवाल उठाते हुए फवाद चौधरी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी अज्ञात क्षेत्र के लिए इतना बजट खर्च करना कहीं से बुद्धिमानी नहीं है।

देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना

Chandrayaan- 2 के सॉफ्ट लैंडिग के दौरान इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था। जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने इसरो और भारत का मजाक उड़ाते हुए ‘इंडिया फेल्ड’ हैशटेग चलाया था। 2019 में मून मिशन Chandrayaan-2 के दौरान चंद्रमा की सतह से 2।1 किलोमीटर दूर विक्रम लैंडर से संपर्क टूट गया था। बाद में नासा ने इस बात की पुष्टि की थी कि विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

इतिहास रचेगा भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अंतरिक्ष में इतिहास रचने से अब कुछ ही कदम दूर है। भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 आज शाम 5 बजकर 45 मिनट पर चांद की ओर बढ़ना शुरू करेगा और शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिग करेगा। फिलहाल लैंडर विक्रम लैंडिंग के लिए चंद्रमा की सतह पर सही स्थान का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

यदि सब कुछ इसरो के योजना के अनुसार रहा तो अमेरिक, रूस और चीन के बाद भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Tags: # world newsChandrayaan-3Fawad Chaudharyinternational NewsISROPakistan
Previous Post

देशभर में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पूजा-अर्चना

Next Post

अगले दो दिन यूपी को सराबोर करेगी बारिश, इन जिलों में व्रजपात की चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Mask
Main Slider

होममेड हेयर मास्क लगाने से बाल होंगे रेशमी-मुलायम, सीखें कैसे बनाएं

20/03/2026
sensitive skin
Main Slider

AC की ठंडी हवा में रहने से स्किन हो सकती है खराब, ऐसे करें बचाव

20/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य शुभारंभ

19/03/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

CM सैनी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगी 5 साल की फाइनेंशियल सपोर्ट

19/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री ने 19.51 करोड़ के 6 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

19/03/2026
Next Post
Heavy Rain

अगले दो दिन यूपी को सराबोर करेगी बारिश, इन जिलों में व्रजपात की चेतावनी

यह भी पढ़ें

Fire broke out in Maha Kumbh

फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बार फिर टल गया बड़ा हादसा

07/02/2025
Bhupendra Singh

चुनाव में प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी भाजपाः भूपेन्द्र चौधरी

25/08/2022
Rose oil

रोज ऑयल के इस्तेमाल से बढ़ जाएगी आपकी खूबसूरती, जानें इसके फायदे

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version